Saturday, December 21, 2019

                                                        नींद
नेता ने करवट बदलते हुए अपने पुत्र से कहा-बेटा, आज तो नींद ही नहीं आ रही है। कल मतगणना होगी और परिणाम आएगा। नींद के लिए एक चाय बना दो।
बेटे ने झटपट कहा-पिताजी, चाय तो नींद को और भगाती है। ऐसे में तो रातभर जाग जागकर रक्तचाप बढ़ जाएगा और हृदय घात हो सकता है। ऐसे में कोई नींद की गोली लेकर सो जाओ। नेता ने क्रोध में आकर कहा-वोटर ने तो मेरे साथ खूब मजाक किया है अब तुम तो मजाक मत करो। फिर भी तुम्हारी यही इच्छा है तो पांच-सात गोलियां नींद की ला दो ताकि सुबह तक होश न आए।
अगर सुख की नींद लेनी थी तो यह चुनाव ही क्यों लड़ा? चुनाव लडऩे वाले तो धन, नींद, प्यास, भूख, परिवार से मिलन आदि सब कुछ भूला देते हैं। अब चुनाव परिणाम तो भुगतना ही होगा और रहा परिणाम वो तो जैसा बोया वैसा काटना होगा। पुत्र ने नेता से जवाब दिया। इतना सुन नेता के होश ठिकाने लग गए।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

No comments: