Saturday, December 21, 2019

                    नहले पर दहला
केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने दलील दी की अवैध निर्माण करके तुमने न केवल प्रशासन को धोखा दिया है अपितु लोगों की नजरों में भी गिरते जा रहे हो।
.....लंबी चौड़ी बातें अधिवक्ता की सुनकर आरोपित जन से रुका नहीं गया और तपाक से कहा-वाह, अधिवक्ता साहब, वाह! आपने तो बहुत सुंदर बात कही है जिसको सुनकर मन बाग बाग हो उठा है किंतु जरा अपनी तो सोच लो। संकीर्ण गली में बने अपने घर के दरवाजे पर आधी गली में चबूतरा बनवा रखा है। वाहन भी गली से आने जाने बंद हो गए हैं। लोग बेहद परेशान हैं। उदाहरण देने से पहले जरा अपने को तो देखो। ऐसे आदर्श उदाहरण उन लोगों को शोभा देते हैं जो पाक दामन हो।
इतना सुनकर अधिवक्ता सोच में पड़ गया कि सचमुच इन्होंने तो नहले पर दहला मारा है।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

No comments: