Saturday, December 21, 2019

                                            तड़का
कमली ने अपने पति रामू को कहा-काम से लौटते वक्त प्याज लेकर आना। रामू ने उत्तर दिया-प्याज तो 150 रुपये किलो पहुंच गई हैं। ऐसे में प्याज खाना बंद कर दो तथा।
...तो लहसुन लेकर आना ताकि सब्जी में तड़का लगाया जा सके? रामू ने फिर से उत्तर दिया-वो भी तो 300 रुपये किलो हैं। कैसे उन्हें खरीदकर लाऊं?

...तो तड़के के लिए थोड़ा जीरा ले आना। रामू ने उत्तर दिया-जीरा, जो आठ सौ रुपये किलो है, उसे कैसे खरीद सकता हूं। मुझे दिनभर में मेहनत मजदूरी के 600 रुपये मिलते हैं जिसमें तो एक किलो जीरा भी नहीं आ सकता? एक दिन की दिहाड़ी में प्याज एवं लहसुन खरीद सकते हैं किंतु बाकी खाद्य सामग्री कहां से खरीदे?
रामू ने कहा-अब तो अच्छा होगा कि आप बिना तड़के की दाल एवं सब्जियां खाया करे ताकि उच्चरक्त चाप से बचा जा सके।

कमली ने उत्तर दिया-ठीक है आज से बिना तड़के की सब्जियां बना करेंगी।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना**

No comments: