Saturday, December 21, 2019

                        लघु कथा प्याज
रमन ने फोन पर अपनी पत्नी से कहा-एक माह की छुट्टी लेकर आ रहा हूं। बताओ, अपने कमल एवं जानकी के लिए क्या लेकर आऊं?
रमनी ने खुश होकर जवाब दिया-बड़ी खुशी की बात है कि एक साल के बाद आप घर आ रहे हैं। आज का दिन कितना अच्छा है। लेकिन घर की खुशी बढ़ानी है तो हम सभी के लिए दो किलो प्याज लेकर आना। विगत कई दिनों से सब्जी के तड़का नहीं लगा पाए हैं। 80 रुपये किलो प्याज के भाव पहुंच चुके हैं। दाल प्याज का तड़का लगाकर खाएंगे तो बड़ा मजा आएगा। एक तो आप घर आओगे उस पर प्याज का तड़का लगा दाल खाएंगे तो मजा मिठाई से भी अधिक आएगा।
रमन ने जब यह सुना तो कहा-दुर्भाग्य है कि जिस देश में अधिक जन किसान और वहां प्याज की कीमत 80 रुपये किलो।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

No comments: