Saturday, December 21, 2019

इच्छा
अन्नू ने अपने पिता से कहा-मैंने दसवीं तक की सभी परीक्षाएं अव्वल रहकर पास की है। मेरी एक इच्छा है और वह इच्छा बारहवीं में बेहतर अंक आने पर पूरी कर देना।
....क्यों नहीं बेटे। जरूर पूरी करूंगा। पर यह तो बताओ कि इच्छा क्या है? नरेश ने पूछा।
अन्नू ने हंसकर टाल दिया और कहा-मुझे पढऩे दो। अव्वल रहना है तभी मैं अपनी इच्छा आपके सामने रख पाऊंगा। परीक्षा के बाद जब परिणाम आया तो अन्नू ने अपने पिता से कहा-अब वो समय आ गया है जब मेरी इच्छा आप पूरी करे!
अन्नू ने धीरे से कहा-पिताजी, मुझे कुरूक्षेत्र की वो जगह दिख दो जहां श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।
अपने पुत्र की बात सुनकर उसे गले से लगा लिया और कहा-कितने सुंदर विचार हैं। हरियाणा की वो जगह जरूर दिखाऊंगा।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

No comments: