Saturday, December 21, 2019

                                      कौन
हेलो,हेलो! आप कौन बोल रहे हैं। धर्मा के फोन उठाते ही दूसरी ओर से आवाज आई।
धर्मा ने फोन पर पूछा-फोन मैंने किया है या फिर आपने? आप बताइये आपने किसको फोन मिलाया है और क्या काम है?
अब तो दोनों ओर से आवेश आ गया। दोनों में से कौन सा भी अपना नाम व गांव बताने को तैयार नहीं था। जद्दोजहद जारी रही। देखते ही देखते दोनों ओर से जोश में आकर बातें करने लगे और फिर गाली गलौच पर उतर आए। आखिरकार फोन रख दिया गया।
धर्मा बुड़बुड़ा रहा था-इतनी तमीज भी फोन करने वालों को मालूम नहीं कि फोन करने वाला अपना नाम व पता बताए फिर काम बताए।
सारी घटना को देखने वाले राम ने कहा-वाह क्या जमाना आ गया? फोन करने वालों को फोन करने की मर्यादा का भी ज्ञान नहीं है। अगर फोन करने वाले फोन की मर्यादा सीख जाए तो बढऩे वाले तनाब से छुटकारा पा सकते हैं।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

No comments: