Friday, January 30, 2026


        जहरीलें
जहरीले सांप डंक मारते,



मरना निश्चित मानते लोग।
दवा दारू का मौका मिले,
बचना जीवन होता संयोग।।
पर सांपों से विषैले इंसान,
नहीं पता कब डस जाएंगे।
दवा का भी मौका न मिले,
जीते जी जरूर मर जाएंगे।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा**

  मेहनत
मेहनत लिखती जन किस्मत
फिर क्यों किस्मत रोना रोते।
कैसे फसल लोग काट पाएं,
जब वे धरा नहीं बीज बोते।।
हिम्मत हारकर बैठे जाते हैं,
कहते हैं लोग भ्रष्टाचार भरा।
जब पौधों को नहीं सिंचोगे,
नहीं बढ़ेगा नहीं होगा हरा।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा***

Tuesday, January 27, 2026

 शकुनी-जयचंद
शकुनी, जयचंद बढें



अब,
रावण नहीं हुए कहीं कम।
विभीषण बढ़ते ही जा रहे,
परिवार का निकालते दम।।
सुभाष, भगत सिंह कम हैं,
अंग्रेजी हुकूमत सिर बोले।
राजगुरु, सुखदेव बुला दो,
अंग्रेजों की पोल अब खोले।।
***डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा***

 कौन बचाएगा?
ये समय गुजर जाएगा,
फिर हाथ नहीं आएगा।
बुराई जन की छोड़ दो,
वरन कोई ना बचाएगा।।
पाप बुराई साथ चले न,
धर्म कर्म संग में जाएगा।
कोई ऐसा कर्म कर लेना,
हर दिल में बस जाएगा।।
***डा. होशियार सिंह
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा



 



Friday, January 23, 2026

     बेटा
चिंता बेटे के प्रति जब बढ़ी,
वो सूखकर कांटा हो गया।




गम में डूब कहीं खो गया,
वो मौत की नींद सो गया।।
बेटे को धन हाथ लग गया,
जग के व्यसनों में खो गया।
भूल गया उस बाप को भी,
जो सदा सदा नींद सो गया।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा

 मां सरस्वती
ज्ञान दिया विज्ञान दिया है मां,
बस तेरे हम सदा उपकारी हैं।
हंसवाहिनी, ज्ञान की देवी मां,
सब देवी देवों में हमें प्यारी हैं।
तेरे बल पर ही मां अब हमको,
धन, आदर और सम्मान मिला।
कृपा अपार रखना बस हम पर,
सुखमय जीवन उपहार मिला।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,जिला-महेंद्रगढ़,हरियाणा


Wednesday, January 21, 2026


 
            कर्म
नीच कर्म में जीने वाले, मोक्ष चाहते आज,
धेला जिनके पास नहीं, वो चाहते हैं राज।
दो कोड़ी के नेता देखो,चाहते सिर पे ताज,
नंगा डांस करने वाले, नहीं मिलेगी लाज।।
पानी भी पीने न देते, लोभी बने जग लोग,
धोखा, फरेब देने का, आज बढ़ा जन रोग।
अपने दुष्कर्मों की सजा, आज रहे हैं भोग,
सच्चाई का दामन थामे, बहुत कम संयोग।।
*डा. होशियार सिंह यादव,कनीना,महेंद्रगढ़
       विश्व रिकार्डधारक, कनीना*****

         चोर मचाए शोर
आजकल के चोर, जमाते हैं जोर,
उल्टे ओछे कामों में,मचाते हैं शोर।
चोरी से काम,क्या शाम क्या भोर,
कारनामे सुन सुनके नाचते हैं मोर।।
चोरों की पहचान है अधिक बोलते,
निज भेद छुपाके औरों का खोलते।
दूसरे के धन पर उनके मन डोलते,
नीचता से भरे शब्द पर दिल छोलते।।
***डा. होशियार सिंह यादव***
कनीना, महेंद्रगढ़, हरियाणा*****


Monday, January 19, 2026


 
            कर्म
नीच कर्म में जीने वाले, मोक्ष चाहते आज,
धेला जिनके पास नहीं, वो चाहते हैं राज।
दो कोड़ी के नेता देखो,चाहते सिर पे ताज,
नंगा डांस करने वाले, नहीं मिलेगी लाज।।
पानी भी पीने न देते, लोभी बने जग लोग,
धोखा, फरेब देने का, आज बढ़ा जन रोग।
अपने दुष्कर्मों की सजा, आज रहे हैं भोग,
सच्चाई का दामन थामे, बहुत कम संयोग।।
*डा. होशियार सिंह यादव,कनीना,महेंद्रगढ़
       विश्व रिकार्डधारक, कनीना*****

     बुराई
गंदा जन गंदगी फैलाता,
बुरे कर्म कर न पछताता।
सुख से गर कोई जीएगा,
नीच को कभी न सुहाता।।
मरी आत्मा में वो जीएगा,
लोगों का वो खून पीएगा।
राह में फूलों को चुन चुन,
जन राहों में कांटे बोएगा।।
***डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा



Saturday, January 17, 2026


           मां
मां ममता की खान बताई,
जान सको तो जान सचाई।
जग का हर इंसान मानता,
उसकी जग संतान बताई।।
बलिदान करे प्राण अपने,
पूरे कर दे सारे ही सपने।
दया का सागर भरा मिले
नहीं पराया सब हैं अपने।।
***डा. होाियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा


      ज्ञान
ज्ञान का सागर भरा हुआ, फिर भी अज्ञानी है लोग,
दूसरे की गलती छांटना, जन-जन में बढ़ा एक रोग।
पाप,अहित का इस जग में, लगा रहे कितने ही भोग,
परहित,सेवा करते मिलते, कहलाता है यह संयोग।।
बुरा जमाना,बुरी बुराई, कहते आये कितने ही संत,
वक्त रहते सुधर न पाए, उस जन का मानों हो अंत।
सच्ची बातें जरूर फैलाना, बुरी बुराई मिले नहीं तंत,
सुबह सवेरे नमन करो, पूजा का अधिकारी है अरिहंत।
***डा. होशियार सिंह यादव,कनीना,हरियाणा

Friday, January 16, 2026

 

           मां
जन्म देती वो मां कहलाती,
कभी लोरी दे बाल सुलाती।
कभी देखकर मंद मुस्कराती,
जल्दी सुबह वो बाल जगाती।।
कभी मां बिछुड़े आंसू बहते,
मरकर भी मां के दिल रहते।
कभी न बिछुड़े किसी की मां,
जगत जननी वो जग की जां।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा**

                  मां
मां से बड़ा न कोई जग में,कहते देव और संत,
मां का नाम रहेगा जग में,चाहे जन होगा अंत।
बिछुड़ जाते एक-एक कर,कोई न बच पाएगा,
कष्ट मिले इंसान जब, मां का ध्यान लगाएगा।।
मां जीवन देने वाली,करना सदा उसकी सेवा,
बिन मांगे वो दे देती, जग की अनमोल मेवा।
जिनकी मां बिछुड़ गई,अभागा जन कहाएगा,
रोते हंसते गाते वो, बस मां मंदिर में बसाएगा।।
**डा. होशियार सिंह यादव,कनीना
   जिला- महेंद्रगढ़, हरियाणा****


Thursday, January 15, 2026

 
                   गायों की सेवा



गायों की सेवा कर लो, सभी कष्ट मिट जाएंगे,
धन दौलत से भंडार भरे,सदा सुखी जन पाएंगे।
सेहत बने खुशहाली आये, सारे रोग हट जाएंगे,
देख तुम्हारी खुशियों को,  लोग पास बिलाएंगे।।
तीर्थ सारे पूरे होंगे,बस तुम गायों की सेवा करो,
वाणी कर्म सदा हितकर हो, फिर जग से न डरो।
किस्मत भी पलटी मारे,बच्चे सब घर में हँसाएंगे,
देवतुल्य इंसान बनोगे,हर जन दिल में बसाएंगे।।
***डा. होशियार सिंह यादव, कनीना
जिला-महेंद्रगढ़, हरियाणा***********
            जिंदगी
छोटी सी जिंदगी, पाप कर्म मत घोल,
सच का दामन थाम,झूठ कभी न बोल।
पता नहीं कब जाना,छोड़कर ये संसार,
अहित नहीं है,सच जीवन का आधार।।
चार दिन याद करें, फिर जाएंगे ये भूल,
फूल बिछा ले, बिखेर नहीं राह में शूल।
देना पड़ता हिसाब, चित्रगुप्त के ही द्वार,
वो मार पड़ेगी जमके, बस मिलेगी हार।।
**डा. होशियार सिंह यादव, कनीना
महेंद्रगढ़, हरियाणा************

Tuesday, January 13, 2026


 
            लोहड़ी
रेवड़ी-मूंगफली जमकर खाओ,
आग समक्ष बैठ खुशी मनाओ।
लोहड़ी का पर्व होता अनोखा,
दुल्ला भट्टी की याद दिलाओ।।
पंजाबी समुदाय मनाता जमके,
मकर संक्रांति की आती याद।
शामिल हो एक दूजे के पर्व में,
संत-महात्मा करते हैं फरियाद।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़, हरियाणा

   माया
जग में ऐसे लोग भी देखे,
भूल जाते हैं गुण व काम।
माया के तीन नाम बताये,
परशु, परसा एवं परसराम।।
नहीं रुकी है लक्ष्मी माता,
चलती रहती यहां व वहां।
पकड़ नहीं पाया कोई जन,
कितना बड़ा होता है जहां।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़, हरियाणा








Monday, January 12, 2026

 
            लोहड़ी
रेवड़ी-मूंगफली जमकर खाओ,
आग समक्ष बैठ खुशी मना


ओ।
लोहड़ी का पर्व होता अनोखा,
दुल्ला भट्टी की याद दिलाओ।।
पंजाबी समुदाय मनाता जमके,
मकर संक्रांति की आती याद।
शामिल हो एक दूजे के पर्व में,
संत-महात्मा करते हैं फरियाद।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़, हरियाणा
          जहर
रक्षक ही भक्षक बन गये,
अब बाड़ खा रही है खेत।
भाई-भाई अब दुश्मन बने,
मौका मिले गला करते रेत।।
मां-बेटी वो प्यार भूल गई,
बाप बेटे में बढ़ गया है बैर।
दुश्मन तो दगा देते ही आये,
दोस्त दोस्त को दे रहे जहर।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा**

Saturday, January 10, 2026

 
        खाओ



खाओ सूखे मेवे शकरकंदी लो भून,
बैंगन की सब्जी बाजरे का लो चून।
गर्म दूध संग खा लो गोंद के लड्डू,
सेहत बने सर्दी में तब दौड़ पड़े खून।।
खट्टे फल खा,नहीं हो सर्दी जुकाम,
सर्दी से बचाव करो,करते जब काम।
हल्दी,अदरक प्रयोग करो सुबह शाम,
तब मां बाप की सेवा कहलाता धाम।।
**डा. होशियार सिंह यादव,कनीना
जिला-महेंद्रगढ़, हरियाणा********

                  धोखा
धोखा बुरा संसार में, कभी न देना धोखा,
उनको मारों गोली, जो ढूंढते रहते मौका।
धोखेबाज से दोस्ती,कहते हैं जहर समान,
जूते की नोक पर रखो,करके बस पहचान।।
धोखा खाने वाले की, आत्मा रोती जहान,
धोखा देना जन को,कुत्ता मल खाने समान।
संतों का कहना है, धोखा शैतान का काम,
धोखा,पाप,छल,कपट छोड़, लो प्रभु नाम।।
**डा. होशियार सिंह यादव कनीना,हरि:
विश्व रिकार्डधारी     जिला-महेंद्रगढ़

Thursday, January 08, 2026


                चेहरा
चेहरा सुंदर मिल जाये,अंदर से हो मलीन,
बड़ा लोग उसे मानते,चाहे बजाता हो बीन।
गुणों की कद्र नहीं है, निर्गुण खाते हैं खीर,
चेहरे से हो सांवला, अक्सर उठाता है पीर।।
गाड़ी में बन ठन चले,मानते हैं उसे अमीर,
पैदल,साइकिल पर चले,निर्धन समझे लोग।
संतों को गाली मिले, कैसा जग का संजोग,
अच्छे को बुरा कहते,बहुत बुरा जग में रोग।।
***डा. होशियार सिंह यादव,कनीना,महेंद्रगढ़


      कुत्ते
कुत्ते से दोस्ती बुरी बताई,
दुख पाये गर प्रीत लगाई।
कुत्ते की लार रेबीज भरे,
बिना मौत ही इंसान मरे।।
कुत्ते से बुरे हैं कुछ लोग,
फैलाते रहते रोग ही रोग।
ये लोग अगर काट जाये,
जीवन में खूब दर्द भोग।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा


Tuesday, January 06, 2026

 

      तिलकुटनी व्रत



तिल कूटकर खाती व्रत में,
तिलकुटनी का नाम दिया।
माघ माह की कृष्ण चतुर्थी,
गणेश जी का ध्यान दिया।।
सुख समृद्धि की चाहत है,
बुद्धि में पुत्र गणेश चाहती।
व्रत करेगी गर कोई महिला,
पाप रोग दोष सब हटाती।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा


     टिड्डी
ऐसे कितने लोग मिलेंगे,
चाहे अपना जन में नाम।
एक रुपया तक देते नहीं,
टांग अड़ाना होता काम।।
धर्म कर्म मिले फिसड्डी,
हांडते फिरते जैसे टिड्डी।
परहित उन्हें कभी न भाए,
करे शोर शराबा हाय-हाय।।
नजर उठाकर देख लो अब,
कितना किया उन्हें विनाश।
चापलूसी में मिले नंबर वन,
मर जाएंगे यूं ही जोड़ धन।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा

Sunday, January 04, 2026

 
         उजला



उजला चेहरा काम सब खोटे,
पाप करें जमकर पेट हैं मोटे।
चंगुल में फंसते जाते हैं लोग,
कहते इनको समाज के रोग।।
पैसे से यारी हैं चतुर व्यापारी,
खोटा मन मिलते व्याभिाचारी।
बुरा मिलता है अंत कहते संत,
नरक द्वार इनके खुलते अनंत।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा**

  धन
धन के पीछे सब भागते,
मानव, दानव और संत।
धन के कारण हो जाता,
बहुत से लोगों का अंत।।
कम-ज्यादा धन दे जाए,
कितने ही लोगों को रोग।
दान व नाश से बचना है,
लगा लेना है इसका भोग।।
**डा. होशियार सिंह यादव,
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा


Friday, January 02, 2026

  
      बधाइयां



जन्मदिन आया अमीशा का,
खुशियों की छायी है बहार।
बच्चे बधाइयां देते मिलकर,
केक रखा खाने को तैयार।।
12 वर्ष बीत गये जन्म को,
लिख पढ़के बने गर महान।
हर बच्ची का सपना मिलता ,
जग में बन जाये ऊंची शान।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा

      मुबारक
जन्मदिन मनाते,हंसते और गाते,
हैप्पी बर्थ डे टू यू, जाप सुनाते।
अमीशा लिख पढ़के बने महान,
हर बेटी की बने इक पहचान।।
सुख -समृद्धि में जीवन बीताये,
मिलनसार हो जग नाम कमाये।
मिलके मने जन्म दिन हर साल,
देवों की कृपा से रहे मालामाल।।
**होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा

      जन्मदिन
जन्मदिन अमीशा मनाते है आज,
मेहनत के बल करे दिलों में राज।
सुख समृद्धि मिले भरपूर जहां में,
नाम कमाये जन जन को हो नाज।।
शिक्षा पाए बस आगे बढ़ती जाये,
धर्म-कर्म, पुण्य कर्म खूब कमाये।
हर वर्ष यूं ही जन्म दिन यह आये,
बधाइयां दे बच्चे मिल हंसे हंसाये।।
**डा. होशियार सिंह यादव कनीना
विश्वरिकार्डधारक,महेंद्रगढ, हरियाणा


Thursday, January 01, 2026


 
      वर्ष 2026
कितनों को तूने खा लिया,
2025 लौटकर न आएगा।
गम दे गया चैन छीना है,
तू क्या अब चैन पाएगा।।
वर्ष 2026 का है इंतजार,
जन जन को देना है प्यार।
खुशी भर दे हर दिल में,
स्वागत को खड़े हैं तैयार।।
**होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़, हरियाणा


   बूंदाबांदी
सर्दी में बूंदाबांदी हुई,
फसलों में आई आब।
खूब पैदावार मिलेगी,
किसानों के हैं ख्वाब।।
शीत लहर अब चली,
बच्चों का रखो ख्याल।
सर्दी जुकाम लग जाये,
हो जाएगा बुरा हाल।।
**डा. होशियार सिंह
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा