अवैध संबंध
हेलो, हेलो। तुम मास्टर धन्नू बोल रहे हैं। फोन पर आवाज सुनाई दी।
धन्नू ने जवाब दिया-हा, मैं धन्नू बोल रहा हूं।
....तो बता, रावण को तूने क्यों पीटा। वो दसवीं कक्षा का छात्र है। अब मैं थाने में जा रहा हूं। उसकी मां मेरे घर में किराएदार है। उसे अगर पीटना है तो अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दे। बहुत हो चुका है। अब तुम्हें नहीं बख्शा जाएगा। और अब मैं तुम्हारे विरुद्ध मार पीटाई का मामला दर्ज करवा रहा हूं।
धन्नू से रहा न गया और कहा-धोंस मत दिखा। जो कुछ करना हो कर ले और आइंदा इस फोन पर फोन न मिलाना। इतना कहकर फोन काट दिया।
धन्नू के पास बैठा एक शिक्षक सारी कहानी सुन रहा था। उसने धन्नू से बताया कि जो तुम्हें फोन पर धमकी दे रहा था वो इसी गांव का है और अपने किराए पर दूसरे प्रांत के लोगों को पनाह देता है। उनके राशनकार्ड बनवा देता है और यहां तक की वोटर लिस्ट में नाम लिखवा देता है। बदले में उनकी बहन बेटियों से अवैध संबंध रखता है। किराएदारों से किराया तक नहीं लेता।
धन्नू ने गहरी सांस ली और कहा-मैं समझ गया। यह इसलिए ही धोंस दिखाता है।
***होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

No comments:
Post a Comment