Sunday, April 05, 2026

 


    रोहेड़ा
राजस्थान का राज्य पुष्प,
रोहेड़ा मन को इठलाता।
गर्मी के दिन जब आते हैं,
मीठे रस से ये भर जाता।।
पेट के रोग दूर भी होते हैं,
फूलों के रस का पान करो।
छाल और पुष्प काम आते,
इसे काटने से जमकर डरो।।
राजस्थान का सागवान कहे,
कम और अधिक ताप सहे।
इमारती लकड़ी का है राजा,
इसको गुणों की खान कहे।।
*डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा**

   पत्तौड़ा
अरबी के पत्तों से बना,
पत्तौड़े बनते लाजवाब।
एक बार गर खा लिये,
आते रहेंगे फिर ख्वाब।।
पकौड़े से हटकर चीज,
अरबी के पत्ते ले आना।
नमक,मिर्च,बेशन लगा,
तल तेल में जरा खाना।।
मन प्रसन्न हो बार बार,
मुंह में पानी भर आएगा।
ये लजीज पत्तौड़े बनते हैं,
गर एक बार अजमाएगा।।
*होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा


Thursday, April 02, 2026


     भगवान
बुजुर्गों की बेकद्री बढ़ी,
बुरा समय अब आया।



युवा पीढ़ी ने देख लो,
बुजुर्गों का मन दुखाया।।
मिलता जीवन एक बार,
सोच ले अब अरे इंसान।
मात पिता बुजुर्ग जहां में,
कहलाते सच्चे भगवान।।
**होशियार सिंह कनीना
जिला-महेंद्रगढ़,हरियाणा

   डीजे
बहरे होते जा रहे जन,
जब डीजे बजता शोर।
पागल कर देता डीजे,
विकट होगा दिन घोर।।
दिवारें भी हिल जाती,
धक-धक करता दिल।
घटता जाए जीवन भी,
थोड़ा थोड़ा,तिल तिल।।
डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा