Saturday, December 21, 2019

फैशन
बुजुर्ग की नजर एक युवक पर पड़ी जिसकी पेंट फटी पुरानी सी नजर आई। पेंट पर थेगली सी लगी हुई थी। यही नहीं शर्ट भी कटी फटी सी थी। बुजुर्ग ने पूछा-बेटा, कुछ गरीब परिवार के लगते हो? तुम्हारे कपड़ों को देखकर कुत्ते भी पीछे लग जाएंगे।
युवक ने उत्तर दिया-बाबा, मेरे पिता जी, प्रतिमाह दो लाख रुपये जक कमा लेते हैं और मां भी एक लाख रुपये कमा लेती है। मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है।
...तो फिर, बुजुर्ग ने बात को बीच में काटते हुए कहा-ये कपड़े थेगली लगे हुए, कटे फटे क्यों पहन रहा ह
ै? ऐसे कपड़े तो मैं जब जवान था तब मजदूर भी नहीं पहनते थे।
युवक ने उत्तर दिया-बाबा, यह फैशन है। तुम्हारे समय में फैशन नहीं था। तुम इन कपड़ों के बारे में क्या जानो? ये कपड़े अति मूल्यवान हैं।
बुजुर्ग ने कहा-यह फैशन न जाने कहा ले जाएगा। अगर ऐसे कपड़े मुझे पड़े मिल जाए तो मैं पौचे के काम में भी नहीं लूंगा क्यों ये तो अति खराब लगते हैं। जैसा कटा फटा
कपड़ा है वैसा ही तुम्हारा फैशन है और वैसी ही सभ्यता एवं संस्कृति है।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

No comments: