Wednesday, January 29, 2020

मां सरस्वती
************************
**************************
******************************






विद्या की  देवी मां है
देना विद्या का वरदान
तेरे दम परे ज्ञानी बने
बलहीन बने बलवान,
जग का हर प्राणी तेरे
नाम की माला फेरता
ऋषि मुनि और योगी
बस तेरा नाम  टेरता,
रूप सुहाना मां  तेरा
हमें  दो एक वरदान
तेरी महिमा  गाते रहे
तेरी अनोखी हो शान,
जब जब संकट छाते
बुद्धि बल नैया  पार
जिसे मिले साथ तेरा
नहीं हो  उसकी हार।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

No comments: