Sunday, January 05, 2020

भोजन
शांत भाव से कर रहे
बच्चे मिलकर भोजन
खा रहे वे फास्ट फूड
खुश हुआ उनका मन,
राज पकौड़े  ले आया
रानी  लाई  चाऊमीन
राम समोसे गर्म लाया
रेनू लाई  कुरकुरे तीन,
अमरू बर्गर ले आया
रूपा ले  आई भुजिया
रेखा  पिज्जा  खा रही
राधा ले  आई गुजिया,
शिक्षक बोला  बुरा है
फास्ट फूड मत खाओ
संतुलित आहार  बना
खाकर उसको पचाओ।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**  







रोष
किसान खेत  में रो रहा
नहीं मिलते अच्छे भाव
आम जन  किसान देख
कर रहे  हैं कांव  कांव,
कर्मी रो रहे अपना रोना
मार गई महंगाई की मार
महंगाई से जीत न पाया
हर वर्ग का मिली   हार,
आम जन में  रोष पनपा
बिजली  नहीं नहीं पानी
किसी की कोई न मानता
सरकार कर रही मनमानी,
सरकार बेचारी  क्या करें
रोना है  उसे  रोना जरूर
बेरोजगारी, भुखमरी मिटे
तब जाकर हो बड़ा गरुर।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना, महेंद्रगढ़,
हरियाणा**

चोरी
किसान ने प्याज की खेती की थी। आने वाले यार दोस्तों को बस एक ही बात कहता-कुछ दिन और रुको फिर तुम्हें मोटी मोटी प्याज दूंगा। प्याज के भाव 150 रुपये किलो होनेे के कारण लोग उससे कहते- देखना कभी चोरी न हो जाए। किसान अगली रोज खेत में पहुंचा तो खेत को देखकर रोने लगा। एक भी प्याज खेत में नहीं थी। आल प्याज को ही कोई अज्ञात चोर रातोंरात उखाड़ ले गया। आने जाने वाले लोग सुन सुनकर चकित थे कि किसान के घर में भी चोरी हो गई और वो भी प्याज की।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**



ताऊ ताई संवाद
ताई बोली ताऊ से....
चलो खेतों में चलते हैं
देखेंगे जन्नत  के नजारे
पीली सरसों फूल रही
गेहूं के खेत लगे निराले।
ताऊ बोला ताई से.......
चने के खेत अब गायब
मटर बहुत  उगाए जाते
जौ की खेती भूल गए हैं
बेर फल यदा कदा खाते,
पीली सरसों फूल रही है
बनी  बसंत बहार सूचक





मां सरस्वती की पूजा करे
विद्या की मां होती द्योतक।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरिया
णा**


No comments: