Monday, January 27, 2020


ताऊ ताई संवाद 

************************
*******************************
*******************************





ताई बोली ताऊ से---
बसंत बहार आ गई
पेड़ ले रहे अंगड़ाई
धन्य हो वो भगवन
जिसने सुंदरता बनाई।
ताऊ बोला ताई से......
मां सरस्वती पूजा से
संताप मिट जाते सारे
आओ उसको पूजेंगे
आई  है  द्वार हमारे,
कवि कल्पना अधार
बसंत ऋतु ये कहाए
देख देख प्रकृति छटा
मन मयूर सम हर्षाय।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

दादागिरी
एसएमसी प्रधान के परिचित की दुकान से सामान न लेने पर प्रधान ने तो आंखें दिखानी शुरू कर दी। स्पष्ट कहा कि उनकी दुकान से सामान नहीं लेते तो बिलों पर साइन नहीं करूंगा। या तो सामान उनकी दुकान से लो वरना उनसे किसी बिल पर साइन न करवाए। सभी शिक्षक एवं प्राचार्य उसकी बात को सुनकर स्तब्ध रह गए। गांव का एक सामान्य सा व्यक्ति एसएमसी का प्रधान क्या बनाया दादागिरी दिखानी शुरू कर दी। अधिकारी जिस तक शिकायत पहुंची मौन रह गया। इसे कहते हैं ठोंडागिरी?

**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

No comments: