Monday, January 20, 2020

रौशन
*********
**************
************
**********************
***************************



मां बाप का सीना ऊंचा
कर सकते  उनके बच्चे
बच्चे ईश्वर का रूप होते
होते हैं वो मन के सच्चे,
बच्चे कलंकित करे देते
जब देेते हैं  उल्टे काम
ओछी हरकत करके वो
कर सकते उन्हें बदनाम,
बुद्धिमान अगर होते वो
जगत में नाम  कमाते हैं
मां बाप खुश हो जाते हैं
सारा ही प्यार  लुटाते हैं,
बच्चों की सदा सोचते हैं
वो सच्चे माता पिता होते
मां बाप पथप्रदर्शक नहीं
तब बच्चे जीवन भर रोते।
**होशियार सिंह,  लेखक,कनीना,हरियाणा**


  महान 

**********
***************
मृत्युशैया पर लेटी महिला अपने पुुत्र के आने का इंतजार कर रही थी। ज्यों ही पुत्र वार्ड में दाखिल हुआ तो सजल नेत्रों से अपने पुत्र को गले से लगाकर बस इतना ही कहा-बेटा, तुम महान बनो। अब मैं जा रही हूं। इतना कहकर मां भगवान को प्यारी हो गई। बेटे के मुख से बस इतना ही निकला-मां, तुम जग का आधार हो। तुम्हें कभी नहीं भूला पाऊंगा। अगले जन्म में मुझे तुम ही मां के रूप में मिलना। तुम महान हो।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**



  ताऊ ताई संवाद

************
***************
ताई बोली ताऊ से......
नहीं तुम ध्यान रखते
सेहत बिगड़ती जाए
जब जग से जाना है
तो इतना क्यों कमाएं?
ताऊ बोला ताई से.....
जग में मोह माया है
जो कभी नहीं त्यागी
मैं तो क्या संत साधु
कभी ना हो विरागी,
एक दिन जाना होगा
पर जगत याद करेगा
जो भीरु बुजदिल है
वो कर्म से ही डरेगा।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

No comments: