Saturday, February 08, 2020

मेरा देश 
*******************
**************************
*****************************






भ्रष्टाचार की जड़े गहरी
खोल रही  है ऐसी पोल
सुनके गाथा आनंद आए
कानों में मिश्री देती घोल,
कोर्ट,समाज सजा न देता
ऐसी सजा मिली सबको
यूं ही अगर होता रहे तो
धन्यवाद कर दो रब को,
फ्री का माल खाते रहते
अब और  ना वे खाएंगे
एड्स के मरीज बन गए
मुंह नहीं कभी दिखाएंगे,
रिश्वत का उपहार मिला
जीवन भर नहीं भुलाएंगे
रिश्वतखोर  सुधर जाओ
वरना मजा तुम्हें चखाएंगे।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

नीचता

************************
**************************
टमाटर की कैरेट भरी थी। टमाटर का कोई खरीददार भी नहीं मिल रहा था। कैरेट सड़क के किनारे रखकर घटिया मालिक चाय के चस्के ले रहा था कि अचानक एक बच्चा उधर से गुजर रहा था। लाल टमाटर को देखकर मन ललचा गया और एक टमाटर उठाकर खाने लगा। घटिया मालिक की नजर पड़ते ही आव देखा ना ताव एक थप्पड़ बच्चे के मुंह पर जड़ दिया। जिसने भी देखा बस मुंह से निकला-इसी घटिया सोच के कारण भाव नहीं मिल रहे हैं। बच्चा मुंह को सहलाते हुए आगे बढ़ गया।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**


   ताऊ ताई संवाद

*******************
************************
ताई बोली ताऊ से........
तप में शक्ति होती है
तप से  मिलता प्यार
तप किया रविदास ने
जगत का मिला प्यार।
ताऊ बोला ताई से...........
मन चंगा होना चाहिए
तभी मिलता जग प्यार
नर को  धोखा देते जो
एक दिन  होती है हार,
कटौटी में गंगा आती है
जब आते संत के भाव
जो परहित में जीता हो
जगत से पार होती नाव।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

नाव 

**********************
**************************
जोहड़ किनारे खड़े
राम और घनश्याम
नाव पानी में तैराते
और नहीं था काम,
हंसते  और  दौड़ते
तैरती देखकर नाव
बचपन यूं ही बीते
होता  मन में चाव,
एक डूबे और बने
एक के  बाद एक
दिनभर तैरा  नौका
उठाकर दिया फेंक,
चल पड़े घर ओर
सता  रहा  था डर
घरवाले ना पीट दे
भज रहे थे हर हर।
**
होशियार सिंह सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

No comments: