Monday, February 03, 2020

चोरी की दीवार
*****************************
*******************************
********************************
सड़क निर्माण के समय रातोंरात एक जन ने खूब ईंटें चोरी कर करके घर में छुपा ली और एक दिन अपने घर की एक दीवार बनवाते समय पड़ोसी से रहा नहीं गया और कह ही डाला-ये ईंटें तो चोरी की हुई हैं और यह दीवार अब कितने दिन चलेगी जो चोरी की दीवार कहलाती है। दीवार बनवाने वाले का मुंह इस बात को सुनकर छोटा सा रह गया। वाह रे जमाने ईंट चोरी कर करके दीवार भी बनवा लेते हैं।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

ताऊ ताई संवाद 

********************
*******************************
*****************************
फेसबुक मना रहा जन्मदिन
अढ़ाई बिलियन करे प्रयोग
रामदेव बताता  योग प्रयोग
फेसबुक आगे भूले हैं योग।
ताऊ बोला ताई से...........
सोशल मीडिया हावी हुआ
समाज में नया वर्ग आया है
फेसबुक,ट्वीटर,व्हाटसेप ने
युवा का नया वर्ग बनाया है,
यूं ही लगे  रहेंगे युवा अगर
ज्ञान विज्ञान  बढ़ा सकेंगे वो
ज्ञान में पिछड़ते चले जाएंगे
प्रयोग नहीं कर पाते जन जो।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

 4 फरवरी 

********************
*************************
श्रीलंका हुआ था आजाद
1948 का सन उनको याद
ब्रिटिश से पाया  छुटकारा
मनाते आजादी दिन आज,
फेसबुक का जन्म हुआ है
वर्ष  2004  है अभी याद
बढ़ते ही जा रहे हैं यूजर्स
16 वर्षों के बीत जाने बाद,
कैंसर दिवस मनाया जाता
वर्ष 2000  से मनाते आए
पेरिस में  हुआ था घोषित
आओ इस  रोग से बचाए,
बहुत छोटा  सा हो जीवन
क्यों बुराई लेता  जन मोल
उसके आगे एक चले नहीं
खुल जाती एक दिन पोल।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**



कैंसर 

*********************
****************************
भारत जैसे देश में भी
बुरी बीमारी फैल रही
कहीं मातम  छाया है
लील ना ले और कई,
जहर फला है घर घर
लगता कैंसर  का डर
बुरी मौत  मारता यह
असहाय  मानव मगर,
कितने चले गए बेमौत
कितने ही चले जाएंगे
जब तक दवा न खोजे
कैंसर से कौन बचाएंगे,
जागरूकता  अभियान
छेड़ दो मिलकर  सारे
घर घर जागरूकता हो







नहीं जन बिछुड़े हमारे।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**  







No comments: