कविता/सोच
*********************
*****************************************
************************************************
बुरे दिन बीत जाते हैं,
पर होना नहीं निराश,
अच्छे दिन आते सदा,
मन में रखना है आश।।
चाहते हैं ऊंचाइयां,
पर छोटी बनी सोच,
काम करे न वक्त पे,
खा जाएगा ये नोच।
युवा पीढ़ी ले सपना,
बन जाए बड़े जहान,
पर काम नहीं वो करें,
ताकि बनेगी पहचान।
व्यर्थ की सोच बढ़ी है,
हकीकत से रहते दूर,
मात पिता के पैसों का,
मिलता है उन्हें गरूर।
कल की बातें सोचते,
रखते हैं हाथ पे हाथ,
फिर जब असफल हो,
कहते वक्त न दे साथ।
*********************
मौलिक एवं अप्रकाशित
*******************
* होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400
कूष्मांडा मां
विधा-मनहरण घनाक्षरी
********************************************
**************************
कुम्हड़े की बलि पसंद, चौथा रूप लगे सुहाना।
आठ भुजाएं शोभित है, भक्तों आज निहारिये।।
सृष्टि को पैदा किया, धरा जगत में रूप।
ऐसी छवि नहीं मिले, मन मंदिर बसाइये।।
धनुष,गदा,अमृत कलश, सुंदर मां का रूप।
दुश्मन थर थर कांपे, क्रोध कौन बचाइये।।
सारे कष्ट दूर करती, भक्त वत्स कहाती है।
ऐसी मां मूरत को, दूर नहीं हटाइये।।
*****************
स्वरचित/नितांत मौलिक
******************
*डा होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400
-मां कूष्मांडा
विधा-कविता
******************
*************************************
मां का चौथा रूप सुहाना,कूष्मांडा कहलाती है।
दुखिया भक्त जप करता, सारे कष्ट दूर हटाती है।
दुश्मन भी थर थर कांपे, मां जब आती गुस्से में,
पतित, शरणागत भक्तों को, गले से लगाती है।
कुम्हड़ा/कद्दू/पेठा पसंद है,दी जाति उनकी बलि,
हर प्राणी को बहुत पसंद है,लगतरी है मां भली।
धरा का हर प्राणी खुश, खिलती मर्जी से कली,
उनकी मर्जी पर घूमता, फूलों पर देखो वो अलि।
आठ भुजाएं, धनुष बाण, गदा लिये वो मिलती,
कमल पुष्प,अमृत कलश, करती है धारण माता,
सृष्टि की रचना कर डाली, जगरूपा कहलाती है,
हर प्राणी उनकी शरण में, उनसे मिले बड़ा नाता।
माता का यह रूप निराला, नौ रूपों में मिलती है,
उनकी मर्जी के बिना, पत्ती तक नहीं हिलती है।
नमन करें उस माता को,जो करती जग बेड़ा पार,
उनकी शरण के बिना मान लो,होगी जग में हार।
******************
स्वरचित/मौलिक
******************
* होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400



No comments:
Post a Comment