वक्त हो गया है
****************************
***************************
*************************
विधा-कविता
*********************
वक्त हो गया है, भक्ति भजन कर लो,
सुबह सवेेरे की वायु,मन प्राण भर लो।
दिनभर प्रदूषण बढ़ता ही चला जाएगा,
पर्यावरण दूषित करने से, कुछ डर लो।।
समय हो गया है ,सीमा पर पहरा देना,
माटी तिलक लगा, मां की सौगंध लेना।
दुश्मन के समक्ष,शीश नहीं झुकने पाये,
जमकर लडऩा, वो करारी शिकस्त देना।
वक्त हो गया है,अब परीक्षा देनी होगी,
तैयारी जमकर की है, नहीं हो तुम रोगी।
परीक्षा में अंक अच्छे गर आ जाएंगे तो,
बनो प्रहरी कह गये जग के कितने जोगी।।
वक्त हो गया है, लो अब प्रार्थना करते हैं,
पूरी दुनियावाले, उस दाता से ही डरते हैं।
रोग दोष जन के पल में हो जाते हैं यूं फुर्र,
वरना यूं ही जगत में कितने लोग मरते हैं।।
वक्त हो गया है, ट्रेन अभी आने वाली है,
एकता का परिचय दे, मुंह से वो काली है।
देश के शहरों को आपस में वो जोड़ती है,
सफर तो सफर होता,माली ही रखवाली है।।
वक्त हो गया है, आओ देश के गुण गाये,
रोना भूल जा, हँसे और जगत को हँसाये।
विकास खातिर कुर्बान कर देनी खुशियां,
बस गिरते हुये को थामे, गले से लगाये।।
वक्त हो गया है,पतित को गले से लगाये,
गरीब आत्मा को अपने दिल में ही बसाये।
यह सत्य है जाना होता हर इंसान को ही,
हर इंसान को पास बुला, प्रीत को जगाएं।।
वक्त हो गया है, धूप हो चली बाहर भारी,
गर्मी सर्दी,बारिश आते बदले तस्वीर न्यारी।
ज्येष्ठ माह में पड़ती है भीषण सी धूप रोज,
सहयोग भाव दिल में है,एकता है हमारी।।
**********************
स्वरचित/मौलिक
**********************
* डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400
निराशा
विधा-दोहा मुक्तक
*********************
*************************
लगे निराशा हाथ जब, सोच समझ ले बात।
बीतेगा दिन जब कभी, आती काली रात।।
सुख दुख चलते साथ में, होना नहीं हताश,
बदलेगा फिर वक्त भी, बदलेंगे हालात।।
2
आशा कभी न छोडऩा, कहते कितने संत।
लगे निराशा हाथ तो, आशा से हो अंत।।
धैर्य कभी न छोड़ता, वो जन मिले महान,
ठीक समय पर सोचना,मुद्दा कभी ज्वलंत।।
*********************
मौलिक एवं अप्रकाशित
*******************
* होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400







No comments:
Post a Comment