पृथ्वी दिवस
****************************
*********************************
************************************
विधा- कविता
********************
ढो ढो भार हार गई मां,
पर लोग कभी न हारेंगे,
प्रदूषण की क्या हानि है,
क्या वो कभी विचारेंगे।
सर्प सप धुआं निकलता,
बढ़ रहा धरा का तापमान,
एक दिन प्रलय आ जाये,
सोच जरा अब जग इंसान।
ग्लोबल वार्मिंग सता रही,
कभी पेड़ों को देता है काट,
प्राकृतिक आपदाएं आ रही,
शोर शराबा कर लेता ठाठ।
जल भी गंदा, गंगा है मैली,
गंदगी जगत चहुं ओर फैली,
नहीं समझ पाए अगर इंसान,
आपदाएं तोड़ेंगी अभिमान।।
******************
स्वरचित/नितांत मौलिक
******************
* होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
कविता
उदास
********************
**********************************
***********************************
पतझड़ देता मन उदासी,
चहुं ओर गिरते हैं पात,
दर्द दिल में होता है जब,
हो जाती है दिन की रात।
कभी फूल खिला करते,
आज वहीं लगे सूखे पेड़,
मानों प्रकृति परेशान करे,
जैसे कर रही कोई छेड़।
नहीं तितली भंवरे आते,
नहीं लोग यहां लुभाते,
मन की बढ़ती उदासी,
नहीं प्रेमी यहां हँसाते।
आएगा फिर बसंत भी,
आएंगी फिर से बहारे,
थोड़ा कुछ सोच समझ,
परिवर्तन लगते हैं प्यारे।।
******************
स्वरचित/नितांत मौलिक
******************
* डा होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
विषय-महंगाई
विधा-हास्य व्यंग्य
******************
**********************************
**********************
चिमनी जलाकर बैठ गई,
देख लो घर में धापा ताई,
कहा बल्ब नहीं जलाऊंगी,
बढ़ गई है देश में महंगाई।
सात दिन गाड़ी न चलाना,
पैदल ही घर आना जाना,
पेट्रोल डीजल भाव बढ़े हैं,
कभी तो पेट्रोल को बचाना।
ईंधन जला बनाई हैं रोटी,
बोली ताई किस्मत खोटी,
सिलेंडर की पड़ी है मार,
सूखी लकड़ी से हो प्यार।
बैलगाड़ी में बैठ चली वो,
लाई रखकर घास व फूस,
बोली ताई बुरा वक्त आया,
महंगाई लेगी ये खून चूस।।
******************
स्वरचित/मौलिक
******************
* डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400


No comments:
Post a Comment