काव्य
**************************************
*****************************************
लड़ गई अंखियां
********************
*********************
लड़ गई अंखियां, बढ़ गई प्रीत,
जगत चलती आई,बस यह रीत।
कोई हो दुश्मन कोई मिले मीत,
प्रेम मिले जब, निश्चित हो जीत।।
लड़ गई अंखियां, प्रेम की आश,
बढ़ी जब दोस्ती, आये वो पास।
बेशक जग को, नहीं आये रास,
पर दिल हिम्मत,अपनी है खास।।
लड़ गई अंखियां, मन हुआ खुश,
मिट गये सारे ही, पल में वो दुख।
आज हैं दोस्त, कल थे जो विमुख,
देखो मिलने लगा है, वो अब सुख।।
लड़ गई अंखियां, दर्द हुआ फूर्र,
जिंदगी की गाड़ी,चली घुर -घुर।
जिंदगी ने सिखाये खास,यही गुर,
लोग मिलाने लगे,अब सुर में सुर।।
*********************
मौलिक एवं अप्रकाशित
*******************
*डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400
कुछ बातें
**********************
*****************************
*********************************
विधा-कविता
***********
कुछ बातें अनमोल हैं, रखना हरदम पास,
बतलाते हैं वो लोग जहां, होते हैं वे खास।
कुछ बातें कहलाती हैं, आती जन को रास,
कुछ बातें करने से ही, जन बनता है दास।।
छुप छुपकर बातें करे, गुप्त नाम देता जहां,
कुछ बातें करते बुरी,पहुंच न सकते वहां।
बातों के बल खाते हैं, चापलूस पड़ा नाम,
ठगी चोरी के बल पर,हो जाता है बदनाम।।
कुछ बातें बच्चों को कभी न बतानी चाहिए,
बातों को संतुलित करके, जग नाम कमाइये।
बातें ही इंसान को, पल में पिटवा सकती हैं,
बातें सुंदर करके जन, अपना धाक जमाइये।।
कुछ बातें संतोष दे, कुछ देती हैं दिल दर्द,
बहुत सी बातें दुखी करें,हवा चले जब सर्द।
बातें ही इंसान को, दे जाती हैं जग सम्मान,
बातें ही मानव को, बना सकती जग हैवान।।
बातें धर्म कर्म की हो, बना देती जन को संत,
बातें ऐसी कह डाले, तो निश्चित मान लो अंत।
बातों के बल पर ही, इंसान की हो वाह वाह,
बातें चलती जीवन भर, होती संख्या है अनंत।।
बातें कह गये देव भी, बातें कह गये ऋषिराज,
बातों के बल पर ही, जन पर कर सकता राज।
बातें सुंदर वाणी से बन सकता है सुंदर भजन,
बातें वक्त पर विराम दे,वरना पूर्ण समझो काज।
बातें गुरु की मानिये, बातें मान लो मात पिता,
बातें वक्त पर नहीं माने तो, बन सकती चिता।
बातें जन जन चलती, होता सदा त्वरित प्रचार,
बातें प्रेमिका करती, हो जाता प्रेमी संग प्यार।।
बातों का संसार बड़ा,नहीं भर सकता जग घड़ा,
बातें द्वंद्व में बदल जाती हैं,जब मिले कोई अड़ा।
बातें शांत भाव से करके, मन को सबके ले जीत,
बातें हरदम वो कीजिये,बढ़ जाये आपस में प्रीत।
*********
स्वरचित/मौलिक
******
* डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400


No comments:
Post a Comment