Tuesday, April 26, 2022

                   मिट्टी की कीमत
*********************************
***************************************
*******************************
*******
कविता
**************
मिट्टी की कीमत जानता, होता जो देशभक्त,
मिट्टी की कीमत जानता,सैनिक बहाता रक्त।
मिट्टी की कीमत जानता, मरने वाला सख्श,
मिट्टी को नमन कर लो, बार बार शत शत।।

जन्म लिया जिस माटी में,उसे किया खराब,
पाल पोषकर बड़ा किया, जैसे होती है मां।
नहीं उतरता कर्ज कभी, वो ऐसी जननी है,
माटी से दूर जाकर, चैन नहीं मिलेगा वहां।।

सुबह सवेरे उठकर, माटी को करो प्रणाम,
माटी को भूल गया, कभी नहीं होगा नाम।
स्कूली बच्चा स्कूल की माटी,लगाता माथे,
हर भारतवासी करता, माटी को ही सलाम।।

देशभक्त माटी को चूमे, मिलता जगत सुख,
मां की सेवा में रत रहे, कभी न हो विमुख।
मिट्टी की कीमत को, जानता हर देशवासी,
माटी को सलाम करो, कभी न मिले दुख।।
****************
स्वरचित/नितांत मौलिक
******************
*डा होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
चलभाष-09416348400




हरित गांव, स्वच्छ गांव
विधा-कविता   
******************************
***********************************
********************************
हरित गांव पहचान हो, स्वच्छ गांव की,
ठंडी ठंडी हवा मिले तब, पेड़ छांव की।
पेड़ पौधे अधिक लगाओ,बढ़े धरा मान,
बुरी हालात मिलती, कागज के नाव की।


हरित गांव, स्वच्छ गांव, मिलते हैं कम,
देख देख, पेड़ों की कमी, आंखें हो नम।
पेड़ पौधे लगाने से, बढ़ जाता जन मान,
हरियाली फैला दो जब नहीं रहेगा गम।।

हरित गांव,स्वच्छ गांव, दोनों हो जरूर,
साफ हवा पानी मिले, आये तन पे नूर।
पेड़ों के बिन नहीं मिले,जल और फूल,
पेड़ों के बिन घट जाये चेहरे का ही नूर।।

हरित गांव,स्वच्छ गांव,हो सुंदर निशानी,
पेड़ों की सेवा कर लो,करना न मनमानी।
पेड़ पौधे धरा का कहलाते हैं ये शृंगार,
वो ज्ञानी होता, पेड़ों की महिमा जानी।।
*********
स्वरचित/मौलिक
******

















* डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
  फोन 09416348400

No comments: