मिलन की चाह
******************************
************************************
विधा-कविता
******************
*************************************
मिलन की चाह में, निज को भुला दे इंसान,
मिलन की खातिर तड़पता, समझे इसे मान।
मिलने के तरीके कई,बस चाहत हो दिल में,
मिलना अगर नहीं हो तो, आ जाता है तूफान।।
मिलने को लैला से पहुंचे,नाम पड़ा था मजनूं,
मिलने के लिए जान दे देता,कहलाता है जुगनू।
शीरी और फरिहाद मिले, मिले कितने चितचोर,
मिलने का नजारा देखते, मन हो जाता विभोर।।
सोहनी और महिवाल का किस्सा, जग में याद,
मिलने को प्रेमी युगल, कर सकता है फरियाद।
मिलना बिछुडऩा इस जहां, चलता आया हरदम,
जो मिलने में अड़ंगा डाले, कहलाता है जल्लाद।।
मिलने की चाह बुरी, सोच सोच होता पागल,
मिलने की चाहत मिलती,धरती अंबर या जल।
मिलने घडिय़ा जब आती, भावुक होता इंसान,
जीवनभर याद मिलेगा, मिलने का आता पल।।
******************
स्वरचित/मौलिक
******************
* डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400
जिंदगी
*******************************
***************************************
विधा-कविता
*********************
निमिष मात्र है जिंदगी, करते बड़ा गरूर,
दो मु_ी राख बनेगी, घमंड हो चकनाचूर।
सब कुछ खत्म हो जाता,चाहे कितना नूर,
एक समान गति पागल,गरीब हो या हूर।।
दिखलाती है जिंदगी,सुख,दुख रूप अनेक,
खुशी और गम आते रहे, सम रहे नहीं एक।
रोक या हँसकर जाते, या फिर अच्छे कहाते,
अंतिम समय लील लेता, छेड़ ले कोई टेक।।
जिंदगी एक पहेली है, हल करना मुश्किल,
पच पचकर चले गए जन,हँसते खिल खिल।
कोई कोई तो मर जाता जिंदगी में तिल तिल,
कभी दूर नजर आती,करती जिंदगी झिलमिल।।
जिंदगी एक नाटक सम, पात्र मिलते अनेक,
जग रूपी मंच पर, अभिनय करते लाग टेक।
नहीं पता कौन पात्र, कब पर्दे से गायब होता,
निज सशक्त भूमिका को,सोच मनन कर देख।।
जिंदगी एक जुआ होती, हार जीत का सट्टा,
कभी जीत हो जाती,कभी लग जाता है बट्टा।
कभी कभी जुआ में, सब कुछ जाता जन हार,
जिंदगी का फल मीठा,पर कभी होता है खट्टा।।
जिंदगी होती हसीन भी, पल पल देती आनंद,
दर्द से भर जाता सीना, भरे दुख दिल में चंद।
जिंदगी कें हसीं पल, कभी नहीं भूला पाते हैं,
कभी मौन हो जाती,कभी करें आवाज बुलंद।।
कभी फूल सम जिंदगी, कभी कली सी होती,
कभी बुलंदी छू जाती, कभी पड़ी धरा पे रोती।
अपना अपना अंदाज हो, कैसे कैसे जीते लोग,
सावन के पतझड़ जैसी,तन व मन को भिगोती।।
एतबार क्या जिंदगानी, कब राह में छोड़े साथ,
कभी सफलता देती,कभी कर देती यह अनाथ।
जिंदगी को जीने का तरीका, कभी तो ले सीख,
नहीं पता कब जिंदगी, राह में खींच ले हाथ।।
******************
स्वरचित/मौलिक
******************
* डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400
KANINA MOHALLA-MODIKA WARD-01 DISTRICT-MAHENDERGARH(HARYANA) PIN-123027 Mob 91+9416348400
Friday, April 15, 2022
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




No comments:
Post a Comment