ख्याल
**********************
***************************
*-*************************
विधा-कविता
*****************
देख जगत की रौनक, आया एक ख्याल,
विज्ञान का युग भला, करते लोग कमाल।
ख्यालों में खोये मिले, राजा, रंक, फकीर,
कहीं कूचीपुड़ी नृत्य है,कहीं चले धमाल।
आते हैं मन में ख्याल, कैसे कैसे हैं लोग,
कोई रोटी को तरसे,कोई लगाये दारू भोग।
किस्मत अपनी लेकर आते, रोये कोई हँसे,
हँसना जिसने सीखा, वो रहता सदा निरोग।।
विदेशों में युद्ध चल रहा,कैसे उनके ख्याल,
उनको अपने हित चिंता,लोग करते सवाल।
युद्ध किसी का नहीं हितकारी, सोच इंसान,
टारे से नहीं टरे युद्ध, कर रहे कैसे कमाल।।
कोई जीवनभर दुखी,कोई खेले धन दौलत,
कोई बीड़ी सिगरेट पीता, किसी को है लत।
भांग चरस अफीम पीते, समझे अपनी शान,
बुरे कर्म परिणाम बुरा, अहित करे हो दुर्गत।।
गीतों की सरगम रचते, करके सुुंदर ख्याल,
अपनी कलम को चलाते,पूछे एक सवाल।
गीत गुनगुना ले प्यारे, हो जायेंगे वारे न्यारे,
कोई हरियाणवीं नृत्य करे,कोई करे धमाल।।
ख्यालों की दुनिया बड़ी, सोच रहे दिनरात,
कहीं दीवाली मन रहीं,कहीं होली की बात।
बेवक्त की बात करे तो,हो जाती मान हानि,
सही समय पर काम करे,बने अच्छे हालात।।
ख्याल करे निस दिन,क्या खोया क्या पाया,
कब किसे वक्त ने खोया,किसे गले लगाया।
वक्त के आगे झुकते हैं,चाहे हो वो बलवान,
वक्त के संग चलना सीखा,वो नवयुग लाया।।
मात पिता गुरुजनों का , कर लो सदा ख्याल,
इच्छा उनकी पूरी कर,करना ना कोई सवाल।
एक बार मिले जिंदगी,एक बार मात पिता गुरु,
चले गये नहीं आएंगे, तब होगा बड़ा मलाल।।
****************
स्वरचित/नितांत मौलिक
********************
* डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400
मानव अंतरिक्ष उड़ान अंतर्राष्ट्रीय दिवस
*************************************
***************************************
छंदमुक्तक कविता
**************************
ज्ञान बढ़ा, विज्ञान बढ़ा और बढ़ा संसार,
उड़ान भरी इंसान ने, पहुंचा वो आसमान।
लाइका नामक कुत्ता भेजा जाना था हाल,
हवा में जा प्रयोग किये,जाना सब विज्ञान।।
चंद्रमा पर टिकी नजरें, जाना उससे पार,
हिम्मत करता रहा जन,मानी नहीं है हार।
आखिर इस इंसान नेे, पाई अपनी फतह,
युगों की तमन्ना पूरी,अब तक रही उधार।।
नील आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रीन पहुंचे पहले,
चंद्रमा पर रखा था, उन्होंने पहला कदम।
फिर तो चंद्रमा पर रहकर सिद्ध कर दिया,
चांद फतेह करने के बाद,दिखलाया दम।।
अन्तरिक्ष उड़ान की बाबत,था सुंदर कदम,
खुशी की मारे आंखें हो गई, हर जन नम।
अभी बहुत कुछ खोज करनी, नहीं हो हार,
आओ उनको याद करे, दिखाया जिन्हें दम।
*****************
स्वरचित/नितांत मौलिक
*****
*************
*डा होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400


No comments:
Post a Comment