Tuesday, May 12, 2020



सुनो

*******************
****************************
************************

**

भगवान देते देते क्षमा कर देता है।
इंसान पाते पाते उसे भूल जाता है।।
**

**
भगवान देते देते क्षमा कर देता है।
इंसान पाते पाते उसे भूल जाता है।।
**

भारत
****

कोरोना के युद्ध में, भारत की है जीत।
फर्ज और ईमान ही,बनते इसके मीत।
**
    *होशियार सिंह यादव

आस
***

पाप दोष जग से मिटे, लगी हुई है आस ।
समय आएगा जरूर , होना नहीं निराश।।
******
 *होशियार सिंह यादव


चुनौती
***

नहीं चुनौती से डरो, करते रहना काम ।
दूर हटे बाधा सभी, होगा जग में नाम।।
******
 *होशियार सिंह यादव


संदेश
***************
रहे देश विदेश
भेजे जन संदेश,
दिल जोडऩे की
विधा बची शेष।
     *  
पैदल जाता था
संदेश पहुंचाता,
कबूतर है आया
चिट्ठी ले जाता।
    **
समय बदला है
बदला है संदेश,
तकनीक बदले
धीरे धीरे भेष।
   ***
चिट्ठी जग आई
जन  को लुगाई ,
भर के संदेश से
वह खूब सजाई।
   ****
तब फिर  छाया
फोन का जरिया,
घट गई  दूरियां
घटा है नजरिया।
     *****
आधुनिकता की
आ गई है बारी,
यह था नया मोड़
वे तकनीक छोड़।
  ******
अब चंद ही पल
पहुंच जाए विदेश,
अभी बदलना है
तकनीक हैं शेष।
     **
संदेश दिलों की
कहलाते हैं जान,
दिल की धड़कन
है जान पहचान।
       **
संदेश बिना सब
जीवन ही अधूरा
भेजो संदेश कुछ
कर लो फर्ज पूरा।
*******************

********************
*होशियार सिंह यादव

आंसू

****************************
*****************************
विधा-कविता(पद्य)
***********
आंसू कभी ना बहाइये
आंसू होते बड़े अनमोल,
दिलों के उद्गार बताए हैं
दिल का हाल देते खोल।
मर्म कोई नहीं जानता है
आंसू क्यों नेत्रों में आए,
बिना बात कोई जगत में
आंसू कभी नहीं बहाए।
आंसू जब बह निकलते
दिल में होता बड़ा संताप,
बिना खोट दर्द देते  जब
वह होता बहुत बड़ा पाप।
जग में कुछ ऐसे  भी जन
दिन-रात  आंसू बहाते हैं,
कवि भी आंसू बहा-बहा,
अपनी व्यथा को सुनाते हैं।
आंसू जब कभी निकलते
दर्द को देते  हैं सब उड़ेल,
आंसू और मुस्कान का है
इस जगत में बड़ा ही मेल।
गरीब के आंसू मत बहाओ
गरीब होते हैं जग की शान,
जब भी गरीब के आंसु बहे
जमकर रोया है पूरा जहान।
*******************

*होशियार सिंह यादव


चुनौती
***
काम करो जग में बड़ा, हो जायेगा नाम ।
काम चुनौती का करो, दाता का पैगाम।।
******
 *होशियार सिंह यादव
कनीना, जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
  फोन 09416348400


No comments: