Monday, March 02, 2020

खाटू बाबा 
*****************
********************** 
*************************
*******************************




बाबा  पुकारे
लो उठो प्यारे
शीश नवां लो
उसके ही द्वारे,
विपत्ति  सभी
कटती पल में
गौता लगाओ
श्याम कुंड में,
फूल खिले है
श्याम बगीची
दर्शन कर लो
श्याम ने सींची,
मन की मुरादें
मन में पा लो
श्याम प्रभु के
भजन गा लो।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**



खाटू की जय 

*****************
*********************
अपने मन  के पट खोलो
खाटू वाले की जय बोलो
धोक लगा, शीश नवाओ
मन की बात मन में तोलो,
पूरे जगत में डंका बाजता
इंसान में देव गुण जागता
ले हाथों में निशान उनका
निज घर को फिर त्यागता,
श्रद्धा अपार लिए होता है
दिन रात नहीं  वो सोता है
कठिन डगर पर चलता है
कष्टों में पापों  को धोता है,
लंबा, कठिन रास्ता उसका
फिर भी भक्त वहां जाता है
बस उसकी भक्ति करने से
मन की मुरादें वो  पाता है।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**



ताऊ ताई संवाद 

*********************
*********************
ताई बोली ताऊ से......
खाटू श्याम तो हो आए हैं
अब चलना है जैतपुर धाम
खाटू की महिमा है  न्यारी
पूरे जग में बस उनका नाम।
ताऊ बोला ताई से.......
मन में नहीं  रखनी चाहिए
जैतपुरा भी चलकर जाएंगे
निशान निज हाथों में ले ले
वहां जाकर  शीश नवांएंगे,
गली गली  से भक्त जा रहे
मन में उमंग होठों पर नाम
करोड़ों भक्तों का लुभा रहा
खाटू धाम में बसा है धाम।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**



गहन आस्था 

********************
**************************













रिंगस से खाटू श्याम तक करीब 15 किमी दूरी पर गर्मी एवं तपती मिट्टी पर वो घिरनी की भांति चलते हुए खाटू धाम पर जा रहा था। जो भी उसे देखता बस एक ही शब्द मुख से निकलता-गहन आस्था है। एक सप्ताह से पहले तो धाम तक पहुंच पाना भी कठिन होगा। उसके साथ चलने वाले साथी ने बताया कि महज अपने परिवार की खुशहाली के लिए वो इस कद्र आस्था में डूबे हैं। सुनकर बरबस निकला-धन्य है भक्ति एवं धन्य है यह इंसान, जो बड़ा संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।
**होशियार सिंह, लेखक, कनीना, हरियाणा**



No comments: