Friday, March 13, 2020

लावणी 
************************
*****************************
***************************
ताई बोली ताऊ से...
सरसों लावणी आई
करो तैयार हथियार
लावणी करेंगे दोनों
मानेंगे ना कभी हार।
ताऊ बोला ताई से.....
एक एकड़  सरसों
मिलकर काट लेंगे
शाम को घर आके
चटनी  रोटी बाटेंगे,
नींद आएगी अच्छी
सुबह उठके चलेंगे
दिनरात काम करेेंगे
पूरी लावणी करेंगे।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**







ककड़ी 

**********************
*************************



गर्मी ने दस्तक दी
पकी खड़ी फसल
जल्दी से काट ले
लगा कोई अकल,
मक्खी मच्छी बढे
करे बहुत ही तंग
चैन से ना सोने दे
कर दे नींद में भंग,
ककड़ी आ गई हैं
मन तो ललचाएगा
ठंडी कर फ्रीज में
हर जन  खाए जा,
परीक्षा  खत्म  हुई
रिजल्ट का इंतजार
मेहनत जो भी करे
ना होती कभी हार।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**



No comments: