Friday, May 06, 2022

 जिंदगी आसान कहां होती है
************************************
*****************************************
विधा-कविता

******************
जिंदगी आसान कहां होती है,
कभी खड़ी किनारे ही रोती है,
कभी सफलता का दामन चूमे,
कभी अश्रु से नयन भिगोती है।

जिंदगी आसान कहां होती है,
कठिन डगर पर मिले मोती है,
जन की चाहत कुछ करने की,
पर किस्मत कभी जन सोती है।

जिंदगी आसान कहां होती है,
कभी सपने ही नये संजोती है,
पर दूर तक नजर डालते हैं तो,
बस नजर आती जग रोटी है।

जिंदगी आसान कहां होती है,
जिंदगी नहीं कोई ये बपौती है,
काम समय पर करते ही रहना,
वरना अश्रु में नयन भिगोती है।

जिंदगी आसान कहां होती है,
हंसी और गम दोनों चुनौती हैं,
कभी गम भी खुशी दे जाता है,
कभी खुशी दर्द में ही रोती है।

जग में सबको खुशी ना मिले,
खशी के कभी फूल ना खिले,
जिंदगी आसान  कहां होती है,
यह तो पूरे जगत की चुनौती है।

दाव पर मत लगाना जिंदगानी,
यहां उचित ना होती मनमानी,
जिंदगी आसान कहां होती है,
हर इंसान ने धैर्य से पहचानी।

हिम्मत से जीने की कला हो,
जज्बात से लडऩे की बला हो,
जिंदगी आसान कहां होती है,
हंसने और गाने की कला हो।

जिंदगी आसान कहां होती है,
युद्ध और तूफान जैसी होती है,
कभी तो भंवर को पार उतारती,
कभी सीप के मुंह में मोती है।।
*******************
स्वरचित/मौलिक
******************
* डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
  फोन 09416348400






मेरी खामोशी को अब कोई नाम ना दो
विधा-कविता
*****************
/***********************************
************************************
****
मेरी खामोशी को अब कोई नाम ना दो,
अपनी बुद्धि से अब तो बेशक काम लो,
एक दिन मिट जाना होता है, इंसान को,
बस अपनी सोच समझ से ही काम लो।

मेरी खामोशी को अब कोई नाम ना दो,
बस ईश्वर का बस, इतना ही पैगाम दो,
मत सता गरीबों का दिल इस जहान में,
बस उस दाता का थोड़ा सा ही नाम लो।

मेरी खामोशी को अब कोई नाम ना दो,
बुरे समय में अपनों का दामन थाम लो,
मत नहीं खेलों यहां खून की होली तुम,
हर इंसान से बस इतना सा ही पैगाम दो।

मेरी खामोशी को अब कोई नाम ना दो,
धर्म कर्म और नेक नीयत से, काम लो,
चार दिन की होती है यह जिंदगानी तो,
अपनी सोच को बल बुद्धि का पैगाम दो।।
******************
स्वरचित/नितांत मौलिक
******************
* होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
  फोन 09416348400













No comments: