खबर पक्की है
***************************
***********************************
विधा-कविता
*******
अब होगा विकास देश का,बहेगी विकास बयार,
शिक्षा देती बढ़ावा ज्ञान को,पाने को रहना तैयार।
जो नहीं माने इन बातों को,वो होता जन शक्की है,
पर शिक्षा आधार देश का,मान ले खबर पक्की है।
मिल रहा है दोपहर का खाना,जरूर स्कूल जाना,
पुस्तक,राशि,ड्रेस स्कूल की,मुफ्त विद्यार्थी पाना।
रेखा, सीमा, महेश पढ़ता, पढ़े सरकारी अक्की है,
गांठ बांध लो कान के, यह खबर सच्ची,पक्की है।
शराब तन को कर देती है, धीरे-धीरे ही खराब,
छोड़ दो बीड़ी सिगरेट पीना,छोड़ दो अब शराब।
डाक्टर कहते इन चीजों से,क्यों घर में ये रखी हैं,
मौत होती निश्चित ही मान,यह खबर तो पक्की है।
गर्मी के दिन आये अब, पी लो तीन लीटर पानी,
शरीर में लाभ अगर नहीं करे, तो करे नहीं हानि।
जो इन बातों पर सोच विचारे, वो मानों जक्की है,
पर वैज्ञानिक यही मानते हैं, ये खबर तो पक्की है।
खाना जब खाते हो, पानी बीच में पीना अच्छा,
खाने के अंत में पानी तो,पीकर खा जाये गच्चा।
खाने के बाद एक घंटे बाद पी लेना है तुम पानी,
यह बात सच्ची है, वैज्ञानिकों ने भी इसको मानी।
क्रोध जला देता खून को,एड्रीनलीन जब मिलता
हँसते रहे हरदम, चेहरा हरदम फूल सा खिलना।
यह बात होती है सच्ची,कहते आये जग के लोग,
नहीं अगर तुमने यह माना, हो जाएंगे तन में रोग।
युवा वर्ग को खानी चाहिए, प्रोटीन निज खाने में,
सेहत गिर जाये तो समय लगेगा, वापस पाने में।
दाल,फल,हरी पत्तेदार सब्जी,सेहत को अच्छी हैं
कहते आये बुजुर्ग जहां के,यह बात तो सच्ची है।
बैरभाव कभी न रखो, होती इनसे तन को हानि,
सदा समभाव रखना है,करनी ना कोई मनमानी।
कहते आये हर जन यही तो, बात बड़ी अच्छी है
सदा इसका पालन ही करना,खबर तो सच्ची है।
*******
स्वरचित/मौलिक
********
* डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400

















No comments:
Post a Comment