Wednesday, April 08, 2020

बजरंगबली
***************************
*****************************
*********************************
पवनपुत्र नाम जिनका
करते रहते सदा भली
श्रीराम के सेवक होते
बिन उनके नहीं कली,
परहित में सदा जीकर
सर्वश्रेष्ठ रामभक्त कहाए
कभी संजीवनी लाए तो
सीता माता  पता लगाए,
रावण भी थर्राते जिनसे
लंका को विध्वंस किया
चरणों के सेवक कहाए
श्रीराम नाम लेके जिया,
मनोकामना  पूरी करते
ऐसे हैं देव  अन्तर्यामी
सदा दर्शन के काबिल
श्रीरामदूतं देवो नमामी।
**होाियार सिंह, लेख्रक,कनीना,हरियाणा**


ताई ताऊ संवाद 

*****************************
**************************************
ताई बोली ताऊ से....
हाथों को सेनिटाइज कर
फिर बैठकर खाना खाना
मास्क मुंह  पर लगाकर
तब घर से बाहर  जाना।
ताऊ बोला ताई से......
लॉकडाउन चल रहा है
नहीं मिलता घर में चैन
एक जगह  बैठे रहकर
बहुत हो चले हैं बेचैन,
क्वारेंटाइन हमने  किया
रोग पास में नहीं आया
योग अभ्यास करते रहे
आखिर में शकुन पाया।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**



पहुंच

**********************
********************************




गांव में भेड़ बकरी चराने वाले चरवाहे नजर आए जिनके पास हजारों बकरियां थी। लगते तो सीधे सादे थे किंतु शाम होते होते उन्होंने अपने क्षेत्र के सांसद को फोन क्या किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से प्रशासन को खाना खिलाने के आदेश मिले। प्रशासन पहले तो दंग रह गया कि चरवाहों की समस्या मुख्यमंत्री तक कैसे पहुंची किंतु कुछ समय बाद स्थिति स्पष्ट हो गई कि उन्होंने रोटी पानी के लिए फोन के जरिये सूचना दी थी। प्रशासन को आश्चर्य हुआ कि चरवाहों की पहुंच भी मुख्यमंत्री तक हो सकती है।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

No comments: