Sunday, April 19, 2020

ताऊ ताई संवाद
*******************
*********************
*****************************




ताई बाली ताऊ से......
लॉकडाउन में ढील मिली
कल से चलेंगे काम करेंगे
पता नहीं मौसम कैसा हो
मौसम तेेेवर से दोनों डरेंगे।
ताऊ बोला ताई से.........
जब से किसान फसल बांए
मौसम की  पड़ती कई मार
कभी कभी तो  इतनी हानि
किसान भी जाता  सब हार,
मंडियों में लाइन लगी रहती
नहीं पता कब आएगा नंबर
कभी आंधी कभी तूफान है
न जाने कब बरस पड़े अंगर।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

महामारी 

*********************
**************************
फैल गई एक महामारी
इससे लडऩे की तैयारी
कड़ा मुकाबला कर लो
यह जग में नई बीमारी,
कोविड-19 नाम दिया
जन जन का खून पिया
जरूर  मिटेगी महामारी
विदाई की करो तैयारी,
कांप उठता नाम लेकर
हर जन  का यह शरीर
जब यह जग से जाएगा
तब ही मिटेगी जग पीर,
कभी नहंी हिम्मत हारो
ऐतिहात का करो उपाय
कट देखकर नहीं करना
जीवन में कभी हाय हाय।
होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
  फोन 09416348400

लघुकथा   लॉकडाउन

***********************
**********************************
लॉकडाउन का वक्त चल रहा था कि एक शिक्षक अपने पुत्र को कुर्सी पर बैठाकर उसके बाल काट रहा था कि उधर से गुजरने वाले रामू ने पूछा-मास्टरजी, आज आप क्या कर रहे हो?
उत्तर मिला-आज हज्जाम बना हुआ हूं। बच्चे के बाल काट रहा हूं।
रामू ने घर में झांककर देखा तो दंग रह गया-शिक्षक सचमुच अपने बच्चे के बाल काट रहा था। बस फिर तो रामू ने मौका देखा और शिक्षक से कहा-मैं तो आपके पास एक काम से आया हूं, अगर आप कर दे तो बड़ी मेहरबानी होगी।
शिक्षक ने पूछा-वो काम कौन सा है?
रामू झटपट कुर्सी पर बैठ गया और कहा-आप जानते हो लॉकडाउन के वक्त हज्जाम की दुकानें बंद पड़ी है। मेरी दाढ़ी एवं मूछें बढ़ गई है। आप हज्जाम का काम तो कर ही रहे हो। कुछ देर लगेगी, मेरी भी शेव कर दो तथा बाल छोटे कर दो।
इतना सुनकर शिक्षक ने कहा-वाह, क्या खूब कही। आपने तो मौका देख लिया।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**







No comments: