Wednesday, April 22, 2020

पृथ्वी दिवस
*******

****************************
*******************************


******************************
भार बढ़ गया धरा पर
नहीं रहे पेड़ रखवाला
पानी, पेड़ समाप्त होंगे
मृत हो जाएं धरा वाले,
प्रदूषण बढ़ा रहे जमके
पेड़ों पर चले कुल्हाड़ा
नहीं है रक्षक इस धरा
रक्षक ही करते उजाड़ा,
रो रही आज धरा सारी
काट पिट किया विकृृत
कब तक जीवित रहेगी
एक दिन होगी यह मृत,
बचा लो अब धरती को
वरना हो जाओगे बर्बाद
पुस्तकों में छपेगी कहानी
बहुत आएगी धरती याद।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरि

कोरोना योद्धा
काम में रुचि अधिक ना बोले
मुंह पर मास्क हाथों में दस्ताने
दिन रात सेवा में जुटे रहते वो
कोरोना योद्धा उनको ही जाने,
देश एक खड़ा अब विपत्ति में
कितने समाजसेवी करते काम
उनको भी हम याद करेंगे अब
उनसे ही देश का होता है नाम,
डाक्टर, स्वास्थ्यकर्मी व कर्मी
जो दे रहे तैनाती मिलकर सारे
वो कोरोना से भी नहीं डरते हैं
वो देश के हितैषी आदर्श हमारे,
नहीं हारेंगे लगा दे बाजी जान
करे सेवा  और निज अभिमान
वो ही सच्चे योद्धा कहलाते हैं
वो जन जन की होते बड़ी शान।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा** 
फोन 0916348400
कोरोना योद्धा
काम में रुचि अधिक ना बोले
मुंह पर मास्क हाथों में दस्ताने
दिन रात सेवा में जुटे रहते वो
कोरोना योद्धा उनको ही जाने,
देश एक खड़ा अब विपत्ति में
कितने समाजसेवी करते काम
उनको भी हम याद करेंगे अब
उनसे ही देश का होता है नाम,
डाक्टर, स्वास्थ्यकर्मी व कर्मी
जो दे रहे तैनाती मिलकर सारे
वो कोरोना से भी नहीं डरते हैं
वो देश के हितैषी आदर्श हमारे,
नहीं हारेंगे लगा दे बाजी जान
करे सेवा  और निज अभिमान
वो ही सच्चे योद्धा कहलाते हैं
वो जन जन की होते बड़ी शान।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा** 
फोन 0916348400





लॉकडाउन
***************************

लॉकडाउन का वक्त बुरा है
शिक्षक पर पड़ रही है मार
कभी हलवाई बन जाता वो
कभी करता नाई वाला कार,
आनलाइन पढ़ाई करवाता है
घर में डालवाए तूड़े की पोट
क्या बुरा जमाना आ गया है
शिक्षक में ही निकालते खोट,
बाजार में जब सब्जी खरीदे
बताते उस  दुकानदार लोभी
भारी वेतन ले, कहता सुना है
दुगने रेट में मिले आलू गोभी,
स्कूल में जाए तो बच्चे सताए
घर में चिंता हो  बच्चे-औरत
राम जाने कब जागेगा जगत
क्यों बैरी बन बैठा घट-घट।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा**

 फोटो का चक्कर

************************
फोटो सुंदर आए पत्रकार ने मास्क न पहना
कौन कहे पत्रकार को सब कुछ पड़े सहना
सब कुछ पड़े सहना मास्क रोगों से बचाता
समाज में यह इंसान निज को बड़ा कहाता
कहें यादव निर्बाण कोई अगर करता गलती
देख अखबार में खबर पोंक पेंट  में चलती।
**होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा** 



No comments: