Wednesday, March 16, 2022

                           होली
विधा-कविता
***************

रंग गुलाल बहार लेके,
घर आंगन आई होली,
रंग पिचकारी खेल रहे,
भिगो रहे जमकर झोली।

रंग बिरंगे चेहरे बन गये,
फाल्गुन का बड़ा त्योहार,
हर चेहरा  मासूम लगता,
हर चेहरे पर बिखरे प्यार।


बुरा ना मानों होली आई,
कहकर फेंक रहे गुलाल,
बच्चे, बूढ़े, नर और नारी,
पिचकारी से करे कमाल।

दिल में होली जलती थी,
अब झलक रहा है प्यार,
लाल,पीले,हरे,गुलाबी रंग,
होली दुलेंडी का त्योहार।


बैर भाव अब भूल चुके,
मन में उमंग उठे हजार,
नहीं कोई अब चिंता है,
रंगों का होली त्योहार।

हर वर्ष आता यही है,
रंग बहारों का हो पर्व,
आपस में करे दोस्ती,
मन में उत्पन्न हो गर्व।


रखना मन को खोल,
वरना खुल जाये पोल,
हँसी खुशी गुजार लो,
जिंदगी होती अनमोल।

रंग बिखरे जाते कभी,
छूटे जिंदगी  की डोर,
सब कुछ  धरा रहता,
आती है ऐसी भी भोर।।
******************

******************

* डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
  फोन 09416348400






दिल का क्या
विधा-कविता   
*****************
******************

दिल का क्या,कब किस पर आ जाये,
सरे बाजार में, यह तो तमाशा दिखाये,
कभी भरी भीड़ में जन को ही हँसाये,
कभी बैठे एकांत में जन को ही रुलाये।

दिल का क्या, कब कहां नाच दिखाये,
शांत रहे कभी यह रातों को ही जगाये,
कब किस छवि को दिल में ही बसाये,
कब घोड़े बेच जन को बिस्तर सुलाये।


दिल का क्या, कब कहां झगड़ा कराये,
चलते चलते हँसाये और खिलखिलाये,
कभी बिछुड़े हुये कई दोस्तों से मिलाये,
कभी न मिलने की दे जाये बद दुआए।

दिल का क्या है,कब काबू में आ जाये,
वरना इंसान को फांसी पर ही चढ़वाये,
दिल तो आखिर दिल है, यह गीत गाये,
फूल और कलियों की छवि मन बसाये।


दिल एक बंद मुट्ठी सम,होता अनोखा,
विश्वास नहीं हो तो, दे सकता है धोखा,
खेलकूद में दिल, बच्चे जैसा बन जाता,
बड़ा मजा देता वक्त पर, मिलता मौका।

दिल का क्या कहना, तन में इसे रहना,
काबू में रखना इसे,संतों का यह कहना,
आंसू भी बहते हैं बड़े, जब लगती ठेस,
दिल के कारण कभी लफड़े पड़े सहना।


दिल का क्या हो,जब युवा बनके आये,
किसी को प्यार दे, प्यार में ही खो जाये,
कभी कसमें खाये, कभी कसमें खिलाये,
दर्द में कभी कभी दिल,देता बड़ी सजाये।

दिल का क्या है, नूरी सपने कभी सजाये,
भाग दौड़ की जिंदगी में, बेचैन कर जाये,
दिल तो आशिक मिजाज बन,मन तड़पाये,
रात दिन का चैन छीन, पल पल ये रुलाये।
******************


******************
* डा. होशियार सिंह




यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
  फोन 09416348400

No comments: