Tuesday, March 29, 2022

 बलिदानी भगत सिंह
**********************************
**********************************
*******************************
विधा-छंदमुक्त कविता
*******************************
**************************

आजादी का दीवाना था,
पैदा हुआ पंजाब प्रदेश,
भगत सिंह नाम रखा था,
गीत गाता है पूरा ही देश।

असेंबली में बम पर्चे फेंक,
अंग्रेजों को जगाया पल में,
जल से कभी नहीं डरे वो,
विश्वास रखते वो कल में।


जेल में भूख हड़ताल कर,
दिया देश को संदेश अमर,
आजादी को मांगा उन्होंने,
अमर हो गये आज घर घर।

23 मार्च 1931 को दे दी,
अंग्रेजों ने समय पूर्व फांसी,
अंग्रेजी हुकूमत नीचता पर,
आती है जन जन को हाँसी।


बलिदानी भगत सिंह प्रणाम,
कर गये समस्त जग में नाम,
याद करते हैं उनके कार्यों को,
निज जिंदगी बनाई जिन्हें धाम।।

*****************
स्वरचित/नितांत मौलिक
******************
* होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
  फोन 09416348400





रिश्ता
विधा-कविता   
*****************
************************
**************
*********************
जन्म लिया इंसान ने, कहलाता है बच्चा,
पाक दामन मिलता है, मन से हो सच्चा।
रूप देखके बालक का,कहते हैं फरिश्ता,
प्रभु ने बांधा होता है,बन जाता है रिश्ता।।

सामाजिक बंधन बहुत, रिश्तों का ही रूप,
सदियों से बंधते आये, रंक कहो या भूप।
रिश्तों के ही सामने, मिलता बड़ा मिठास,
मनमुटाव सब दूर हो,बन जाता जब खास।।


अनोखा बंधन बध जाता,बढ़ती जाये सोच,
आपस में जब प्रीत बढ़े, बढ़ता जाए लोच।
तोड़ न पाती बंधन को, जग की कोई शक्ति,
मधुरता बढ़ती जाएगी,जब बातों में हो भक्ति।।

सृष्टि का प्रादुर्भाव हुआ, तब से चलते आये,
रिश्तों की क्या बात,मन मंदिर को ही लुभाये।
जग में सबसे कठोर हैं, रिश्ते जिनका है नाम,
आपस में ही बंध जाते हैं, कहलाते हैं बेदाम।।


त्रिदेवों की एक तिकड़ी, तीन देवियां संग में,
उनके बल पर शक्ति मिली,भीषण से जंग में।
स्वर्ग से ही रिश्ते बनते, पवित्र होता है नाता,
जब घड़ी समय आता है,बंधन में बंध जाता।।


कितने आये चले गये, बंधन को नहीं तोड़ा,
हर इंसां के पास मिले,ये ताकत वाला घोड़ा।
नमन करे उस दाता को, जिसने रिश्ता जोड़ा,
सदा रहेगा इस जग में,ज्यादा मिले या थोड़ा।।

पति पत्नी,भाई बहन,कहीं मात पिता से नाता,
बड़ी गजब की चीज है, तन मन को लुभाता।
देव और दानव, या फिर हो धरती का मानव,
यह पवित्र रिश्ता जन को, मन से ही सुहाता।।


रिश्ते चट्टान बने, या फिर बन जाये तूफान,
रिश्ते निभाते रहिये,आ जाएगी तन में जान।
रिश्तों को नहीं तोडऩा, चाहे जाए जन शान,
रिश्ते बखूबी निभाओ, बन जाएगी पहचान।।

******************
स्वरचित/नितांत मौलिक
********************
* डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका


, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
  फोन 09416348400

 

No comments: