तंबाकू खाओ,बीमारी मुफ्त पाओ
*******************************
**********************************
हास्य कविता
*********************************
***************************
*******************
तंबाकू खाओ, बीमारी मुफ्त पाओ,
खुद रोगी बनो,औरों को भी बनाओ।
दस रुपये की बीड़ी,बाजार से लाओ,
70 रुपये की सिगरेट लेकर आओ।।
धुआं छोड़ों,हवा में प्रदूषण बढ़ाओ,
पान खाकर, दीवार लाल बनाओ।
हुक्का चिलम,सिगार घर में सजाओ,
शराब पीकर, औरत को पीट जाओ।।
धरती का ताप, जमकर ही बढ़ाओ,
पेड़ काटो, धरती तापमान बढ़ाओ।
जल्दी मरो, औरों को भी मार जाओ,
लो आओ प्यारे, सिगरेट सूट लगाओ।।
*********************
स्वरचित/मौलिक
**********************
* होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400
संत कवि कबीर
विधा-कविता
*******************
**********************************
हुआ न ऐसा होगा कोई, जग में ऐसा नाम,
खंडन मंडन पर लिखा,कविताई था काम।
अनपढ़ होकर भी पाया, पूरे जगत में नाम,
भजनों को सुनते हम सभी, सुबह हो शाम।।
शोध किये जिन पर कई, पाया कुछ न भेद,
चले गये वो इस जग से,इसका हमको खेद।
विद्वता के बल पर जिन्हें,पाया जग में नाम,
सबको रखता मालिक, उसका सुंदर है धाम।।
*********************
स्वरचित/मौलिक
**********************
* होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400
पर्यावरण बचाओ
************
********************
बचाओ पर्यावरण बने जिंदगी,
वरना होगी जग में जन हार।
पर्यावरण सृष्टि का रक्षक होता,
कर लो इससे ही तुम प्यार।।
******
-होशियार सिंह यादव
कनीना-123027
जिला-महेंद्रगढ़, हरियाणा
















No comments:
Post a Comment