Thursday, June 02, 2022

                            जिंदगी
*************************************
**********************************
*********************
विधा-कविता   
*******

संभल के चलना,कोई साथ नहीं देता,
हिसाब वो ईश्वर, हर जन के ही लेता।
हँस ले गा ले, चंद दिन की जिंदगानी,
सह ले उतना, जितने दर्द वो दाता देता।।

संभल के चल,अब भी समय बाकी है,
गमों को मत बूझा, पी-पीकर शाकी है।
घमंड ही सारा पल में बस टूट जायेगा,
बस जिंदगी की गहराई है जन आकी है।।

भूल जाता है  प्रभु को, दे खुशियां अपार,
पर  कैसे भूल गया, जिंदगी मिली उधार।
मन से उस दाता को, रखना होता यूं याद,
लगा लगन उस शक्ति से,करे जो बेड़ापार।।


खुशियां जब बीत जाये,आते दुखियारे दिन,
सहारा नहीं रहे,जिंदगी बीते दिन गिन गिन।
उस प्रभु की शरण में,रहता जन हरदम सम,
शक्ति का नशा ऐसा, जैसे बन बैठा हो जिन।।

जीवन होता बहुत कठिन, पर जीते हैं लोग,
पंछी कहो या कहो इंसान, जीने का है रोग।
जिंदगी जीते जब शान से,बन जाती पहचान,
ईश्वर ने जितने दुख दिये,उनको भी ले भोग।।

कहते जिंदगी जी लो,खुशी भर इस संसार,
अच्छा जीवन जो जीये,मिले जहां में प्यार।
जिंदगी कठिन डगर होती, सीख ले आज,
मत भूल कभी जिंदगी जीने को मिले उधार।।

जी भर के मना लो खुशियां, जाना हो जरूर,
चार दिन की जिंदगी है, फिर किसका गरूर।
एक मुट्ठी राख बनती, फिर भी नहीं बदले,
अंतिम समय जब आएगा, खत्म हो जा नूर।।

बहुत बुरे हो, कर्म बुरे हैं, करते चुगलखोरी,
बहुत नाजुक होती है जिंदगी, जैसे हो डोरी।
सत्कर्मों की पूंजी जमा कर,वरना होगी हार,
बुरी बताई इस जहान में,चुगली और ये चोरी।।

उम्मीदों के सहारे कट जाती है यह जिंदगी,
उम्मीदों पर खरा उतरे तो कहते उसे बंदगी।
टूट जाती उम्मीद, दिल रोता सदा बार-बार,
उम्मीदों में खलल करे, कहते उसे दरिंदगी।

उम्मीदों के बल पर, चलता आया संसार,
उम्मीदों को हर इंसान करता आया प्यार।
उम्मीदों को दामन बांधे,जन मिलते हजार,
बिना उम्मीद के जिंदगी, होती बड़ी बेकार।।

उम्मीद नहीं थी जिसकी, वो घड़ी आई है,
कभी खुद की, कभी औरों की हँसाई है।
नाउम्मीदी जिंदगी से बेहतर है मर जाना,
उम्मीदों के सहारे,अपनी जिंदगी बसाई है।।


मनमानी को छोड़कर, बढ़ा जगत में प्यार,
परहित में जीना सदा,जिंदगी मिली उधार।
पापों की सजा मिलती, चाहे देर या सवेर,
धर्म कर्म के मार्ग पर रहना है सदा तैयार।।
*******
स्वरचित/मौलिक
********
* डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
  फोन 09416348400







 

No comments: