Monday, June 13, 2022

 कुछ नया है
*************************
***********************************
***********************

विधा-कविता   
*************
देख रहे समाचार,मिलता है खास,
मार काट चोरी आते नहीं हैं रास।
देखते हैं ढूंढते हैं,क्या कुछ नया है,
चुनाव सिर पर हैं,किसकी हवा है।।

तकनीकी आज युग, लगते जवां हैं,
हर तरफ नया नया,कुछ तो हवा है।
देख लो कुछ नया है, आज खास है,
विध्वंस हो रहा,पेड़पौधे का नाश है।।

झूमते दीवारों पर, आसमान के तारे,
चकित हो रहे जन, अजब हैं नजारे।
हर तरफ नया है,धरती और आकाश,
मन को विभोर करे,लगते सब प्यारे।।

खेलकूद बदल गये, बदल गया काम,
अपने हाथों पाना चाहे,छलकता जाम।
कुछ नया है, करने की तमन्ना हजार,
अभी तो विज्ञान की,उपलब्यिां उधार।।

चैन तक मिले नहीं,बदला है व्यवहार,
कुछ नया है, जन जन का घटा प्यार।
कोई धन का लोलुप, मारता हाथ पैर,
काम भी जोखिम भरा, नहीं मिले खैर।।

सब कुछ नया है, सब कुछ है ताजा,
देख ले धरा पर, बदल गया है राजा।
धन अन्न खा रहे, कहते हैं नया नया,
गम को भुला दो, नहीं मिलेगी दवा।।

धरती नई है, आसमान लगे नया है,
तेज गर्म जो चल रही,वो भी हवा है।
जिसको देख लो, फैशन भी नया है,
आज युग में बुजुर्ग, लगते जवां हैं।।

सब कुछ नया है, कविता नई आज,
पढ़कर तो देख लो, करती दिल राज।
आना जाना नया है, एक दिन पुराना,
चले गये नहीं आना, जग छोड़ जाना।।
*************

स्वरचित/मौलिक
********
* डा. होशियार सिंह यादव








मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
  फोन 09416348400


No comments: