इच्छा/कामना
**************************
*******************************
*****************************
विधा-कविता
*****************
हर जन होती कामना, बन जाऊं महान,
पर पाप कर्म करे तो, बन सकता शैतान।
करनी का फल सदा मिले,सोच ले आज,
शुभ कर्मों के बल पर, बनती है पहचान।।
कितने आये ले गये, ले गये नहीं साथ,
अपनों ने ही छोड़ दिया,बस उनका हाथ।
क्या क्या सपने देखता, आज हुये ध्वत,
एक दिन वो भी आएगा,सूर्य होगा अस्त।।
कामना बस हो प्रभु, रखना सबकी खैर,
हर जन ही महान है, कोई नहीं है गैर।
लुट जाते हैं सामने, सारे सपने हो राख,
एक दिन उड़ती आएगी,इंसान की खाक।।
****************
स्वरचित/नितांत मौलिक
******************
* होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400
मैने कब कहा
**************************
******************************
विधा-कविता
*************
मैने कब कहा, भी लोग अच्छे हैं,
कुछ तो बुरे हैं, कुछ लोग सच्चे हैं।
बहुत बड़ा है जहां,उतरकर तो देख,
कुछ लोग तो कान के बड़े कच्चे हैं।।
मैने कब कहा, यह दुनिया चोर है,
कभी कभी करती अति विभोर है।
दुनिया को आजमाकर देख लेना,
कुछ जालिम, निकम्मे एवं चोर हैं।।
मैने कब कहा, लोग डंडे के यार,
दिल लगाकर देख,देती बड़ा प्यार।
अच्छे कर्म तो जन-जन के उधार,
परहित बिना जीना ही हो बेकार।।
मैने कब कहा, अपने देते हैं धोखा,
बहुत लोग देखते रहते कोई मौका।
मेहनत करना सीख ले इस जगत में,
मेहनत की कमाई रंग लाती चौखा।।
मैने कब कहा, दोस्त भी बुरे होते हैं,
दोस्ती के मारे कितने ही लोग रोते हैं।
दोस्ती कर ली तो निभाना भी सीखो,
कुछ लोग दोस्ती में, दुश्मनी बोते हैं।।
मैने कब कहा, घी भी जहर होता है,
अधिक चीज खाने का कहर होता है।
हर चीज की खाने की होती है सीमा,
खाने पीने का तन पर असर होता है।।
मैने कब कहा,चोर में बुद्धि नहीं होती,
चोर में बुद्धि है,पर सद्बुद्धि नहीं होती।
बुद्धि का सदुपयोग कर लेना जीवन में,
सद्बुद्धि होती है जैसे सागर मिले मोती।।
*************
स्वरचित/मौलिक
********
* डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400











No comments:
Post a Comment