यदि रात ना होती
विधा-कविता
***********************************
************************
******************************************
यदि रात ना होती तो दुनिया रोती,
दिन नहीं होता, दुनिया नहीं सोती।
समय का चक्र बनाया प्रकृति ने,
दिन और रात को समझ लो मोती।।
यदि रात ना होती, प्यार नहीं होता,
इस नीरस संसार में, जमकर रोता।
प्यार के बल पर चलती है दुनिया,
जीवन में जन नये बीज ही बोता।।
यदि रात ना होती, इंसान थक जाये,
कहीं भी उसको ठिकाना नहीं पाये।
वो पागलपन सी करता मिलेगा बातें,
जिंदगी भर यूं ही करता रहे हाय हाय।।
यदि रात ना होती, तारे नहीं मिलते,
दाग दामन का चंद्रमा नहीं खिलता।
नधु्रव तारा होता, नहीं तारामंडल हो,
तारे गिनने वाला मुहावरा नहीं होता।।
***************
स्वरचित/मौलिक
********
* डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400
बारिश
विधा-कविता
*************
*****************************
जमकर हुई है बारिश आज,
धरती और नभ को धोया है।
किसान प्रसन्न हो चले अब,
बारिश ने फिर से भिगोया है।।
सावन के दिन अब चल रहे,
हर दिन होती रहती बरसात।
कभी कभी घनघोर घटा से,
हो जाती है दिन में ही रात।।
भर गये हैं तड़ाग यहां वहां,
दादुर गाते मिलके मधुर गान।
तरुवर पर हरियाली है छाई,
घास फूस में आई है जान।।
फसल लहलहाती चहुं ओर,
नभ पर बादल करे भागदौड़।
किसानों के चेहरे खिल उठे,
प्रकृति का नहीं मिलता तोड़।।
स्कूल में जाते बच्चे भीगे हैं,
भीग गई कितने नर व नारी।
बारिश ने फिर से भिगोया है,
भीग रही गरीब दुनियादारी।।
ठंडी ठंडी हवा चल रही है,
मन में उठती अजब हिलौर।
मोर नाच रहे हैं जंगल में तो,
मन को कर रहे अति विभोर।।
आसमान भी साफ हो गया,
नाली, नाले सब हुये साफ।
चकवा चकवी मिल रहे है,
करे एक दूजे की खता माफ।।
शिवालयों में भी भीड़ लगी,
ऋषि मुनि सब कर रहे जाप।
सुंदर सा उपवन देख देखके,
आये ना मन को कोई धाप।।
नई कोपलें वन उपवन में हैं,
रंग बिरंगे निकले धरा जीव।
यहां वहां सांप फुफकार रहे,
शिक्षा की अब रख रहे नींव।।
भीग गया मन अंदर तक यूं,
सावन की पड़ रही हैं फुहार।
खड़े होकर कर लेना स्वागत,
बारिश चलके आई अब द्वार।।
बारिश ने फिर से भिगोया है,
जाग उठा जो भाग्य सोया है।
बेहतर फसल अब काट लेंगे,
सुंदर ढंग से ही खेत बोया है।।
*************
स्वरचित/मौलिक
********
* डा. होशियार सिंह यादव
मोहल्ला-मोदीका, वार्ड नंबर 01
कनीना-123027 जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा
फोन 09416348400



No comments:
Post a Comment