संकट
छा गये संकट के बादल,
परमाणु युद्ध की आगाज।
ईरान-अमेरिका युद्ध का,
किसके सिर बंधेगा ताज।।
महंगाई की ये मार पड़ेगी,
दुनियां भर में गर्मी बढ़ेगी।
समझ नहीं ये आएगी तो,
सारी दुनिया युद्ध लड़ेगी।
डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा*
नवरात्रि
नवरात्रि संपन्न को आये,
कंजकों का होगा सम्मान।
कढ़ाई करें,कंजक जिमाए,
माता अंबे की बढ़ेगी शान।।
जवारे को मत नहीं फेंकना,
जूस बनाकर जरूर पी लेना।
कैंसर को भी रोक देती यह,
ये सच्ची शिक्षा सबको देना।।
**डा. होशियार सिंह यादव
वनस्पति शास्त्री,कनीना,हरि.

No comments:
Post a Comment