Saturday, March 21, 2026

 
    चैत्र नवरात्रे
सर्द नवरात्रे अति सुहाने,
मां की पूजा होती 9 रूप।



भक्त खुशी से आते धाम,
रंक, नर,नारी या हो भूप।।
जप,तप,व्रत के दिन होते,
कर लो पूजा दिन व रात।
दीन हीन सब दूर मिलेंगे,
शुभ बनेंगे घर के हालात।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा**
         बदलाव
नहीं बदले, कुछ नहीं बदलेंगे,
पता न क्या क्या कर दिखाएंगे।
आदत से मजबूर हो गये लोग,
कुछ मर गये, कुछ मारे जाएंगे।।
कुत्ते भांति टांग उठाकर मूतते,
हगते हुए भी कुछ गीत गाएंगे।
अच्छे जन को दूर भगा देंगे वो,
नीच,पापी को गले से लगाएंगे।।
**होशियार सिंह यादव,कनीना
महेंद्रगढ़, हरियाणा*******

No comments: