गौसेवा
पाप दोष सब दूर मिलेंगे,
कर लेना गायों की सेवा।
जग की उत्तम सेवा कहते,
मिल जाते जग फल मेवा।।
श्रीकृष्ण गोपाल बने कभी,
दूध-मक्खन लगाया भोग।
सुदर्शन चक्र धारण किया,
अजब गजब का ये संजोग।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,हरि. विश्वरिकार्डधारक
चेहरा
गुणों को नहीं देखते अब,
चेहरा सब कुछ मानते हैं।
धोखा खाते सरेआम जन,
सचाई नहीं पहचानते हैं।।
उजला चेहरा देखके माने,
यह तो है गुणों की खान।
अज्ञानी,मूर्ख,अधम बेशक
बस उसे समझते है महान।।
**होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा

No comments:
Post a Comment