Monday, December 29, 2025

    हेराफेरी



मेहनत करने वाले मेहनत कर जाएंगे,
मुफ्त में खाने वाले तो मुफ्त में खाएंगे।
चोरी करना सीखे तो वो चोर कहाएंगे,
पापों से दिल भरा, वो नरक में जाएंगे।।
हेराफेरी सीखी जिसने वो पाप कमाएंगे,
देने की आदत जिसमें वो धर्म बचाएंगे।
कितना भी जोड़ो धन, सब छोड़ जाएंगे,
परहित में जो जीते,वो इतिहास बनाएंगे।।
***डा. होशियार सिंह यादव,कनीना
जिला-महेंद्रगढ़,हरियाणा*********

       हथियार
सिर नीचा करके मत जीना,
हिम्मत वो घातक हथियार।
जो मेहनत से आगे बढ़ता,
जगवाले देते जमकर प्यार।।
भागीरथ आए थे जगत में,
किया भागीरथी इक प्रयास।
गंगा धरती पर लेकर आया,
तब तक ना आया उन्हें रास।।
डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़, हरियाणा


No comments: