बेर
गरीबों के कहते सेब,
रंग बिरंगे मिले फल।
खाओ बेर सुबह शाम,
खनिज कमी का हल।।
दांतों की होती कसरत,
मिलते जंगल- बाजार।
सेब की जगह खाते जो,
सेहत अच्छी को तैयार।।
**होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़, हरियाणा
पालक
सेब से बेहतर होता पालक,
डाक्टर इस तथ्य को मानते।
जमकर खाओ रोग भगाओ,
बुजुर्ग इस रहस्य को जानते।।
सस्ता भरे खनिज विटामिन,
फिर क्यों इससे नाक चढ़ाते।
रायता,भाजी,पकौड़े बना लो,
आओ इसको तन से लगाते।।
***डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा***

No comments:
Post a Comment