चूहा
गणेश जी का वाहन माना,
रोडेंट प्राणी यह कहलाता।
बिल्ली मौसी दिखाई दे तो,
झट से बिल में छुप जाता।।
कुतर देता अन्न और बर्तन,
प्लेग का रोग यह फैलाता।
कई छेद कर बिल होता है,
सांप से बच निकल जाता।।
*डा. होशियार सिंह यादव
कनीना, महेंद्रगढ़, हरियाणा
गीदड़
डरपोक जानवर माना जाए,
छुपकर अपना काम करता।
कुत्ते से मिलता जुलता यह,
निज चालाकी से पेट भरता।
गीदड़ पर कई मुहावरे बने,
लोग जुबान कभी ये सजते।
हूटू हूटू करता मिले जानवर,
गीदड़ कहावत से मूर्ख सजते।।
*डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा**

No comments:
Post a Comment