सचाई
सच बोलने वालों के दुश्मन बने हजार,
झूठ बोलने वालों से दुनिया करती प्यार।
सच के आगे झूठ का नहीं होता आधार,
झूठ बोलने वाले का जीवन बनता बेकार।।
झूठ बोलना उचित कहलाता है जगत में,
जब फांसी के फंदे से, जिंदगी बच जाए।
झूठ बोलने वाला जन बे-मौत मर जाये,
मरने के बाद ऐसा जन, नरक फल पाये।।
***डा. होशियार सिंह यादव,कनीना
जिला-महेंद्रगढ़, हरियाणा*********
भुलाना
सारी दुनिया में फैला है,
चकित कर रहा है रोग।
लाख भला कर ले चाहे,
पल में भुला देते हैं लोग।।
जिंदा रहना सफल हुआ,
जो जी में आये कर गया।
कोई नहीं फिर याद करे,
जो इस जग में मर गया।।
**डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा


No comments:
Post a Comment