मिसाल कायम की
करोड़ों का दहेज ठुकराया,
जगदेव ने वो कर दिखाया।
बेटे की शादी बनी है चर्चा,
दुल्हन को ही दहेज बताया।।
ककराला गांव बनी मिसाल,
राजकुमार-मनीषा की शादी।
दहेज की राशि लौटा डाली,
खुश हुई सभा,दादा व दादी।।
दान दहेज तो नहीं लिया पर,
गौमाताओं को दिया है दान।
बढ़ी है इज्जत बढ़ी है शान,
वाह! वाह! जगदेव महान।।
मिसाल दी है समाज आज,
करोड़ों दिलों में करेंगे राज।
ऐसा ही हो अगर हर इंसान,
बेटियां बचें, बने देश महान।।
**डा. होशियार सिंह यादव
विश्व रिकार्ड धारक,कनीना*
भेली और हवेली
लुप्तप्राय हुई भेली-हवेली,
कम रह गये चेला-चेली।
नहीं मिलेंगे धेला व धेली,
कम मिलती है नार नवेली।।
गांवों की शान थी हवेली,
पर्व उत्सव में चलती भेली।
मिलती है नेता नीयत मैली,
देखने को मिलती रेला रैली।।
***डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा***

No comments:
Post a Comment