Saturday, December 27, 2025

  दूध मलाई



दूध मलाई पी प्यारे, सर्दी कर रही मार,
हाथ पैर गर ना चले, जीवन में हो हार।
देशी गाय का मक्खन,बाजरे की हो रोटी,
न मिले जिसको, उसकी किस्मत खोटी।।
गोद के लड्डू खाओ,तन हो हट्टा कट्टा,
दूध अधिक पीओ, कभी पी लेना मट्ठा।
ताकत जिसके तन, वो जीते हैं जिंदगानी,
मरियल रोगी भोगी,ये जीना जन शैतानी।।
**डा. होशियार सिंह यादव,कनीना***
महेंद्रगढ़, हरियाणा, विश्वरिकार्डधारी***   





ताऊ ताई संवाद
***
ताई बोली ताऊ से,
रमलू को क्या बनाओगे?
ताऊ ने दिया जवाब,
चरवाहा इसे बनाएंगे? सुन प्यारी,
ताई बोली-बीएड,एमड पास है,
चरवाहा बनाएंगे? तेरी मति मारी।
ताऊ ने कहा-तुम्हें पता है प्यारी
शिक्षक आवारा पशुओं को भगाएंगे,
आदेश किया सरकार ने जारी,
अपना रमलू शिक्षक बनने की
अभी से कर रहा है तैयारी।
शिक्षक बन पशुओं को भगाएगा,
तभी सरकार को चैन आएगा।।
**डा. होशियार सिंह यादव,
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा


 

No comments: