सबक
मरते दम तक याद रहे जो,
उन्हें ऐसा पाठ पढ़ा देना।
देशद्रोही जो भारत देश के,
नरक का राह दिखा देना।।
हत्या,बलात्कारी, गुंडों को,
फांसी की सजा सुना देना।
आंख उठाकर देख रहे जो,
उन्हें नानी याद दिला देना।।
***डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा***
वर्षा
जीवन का आधार है,कृषक करता प्यार है,
खूब वर्षा फसल बढ़े,बढ़ जाता व्यापार है।
कभी बाढ़ आती है तो सब कुछ बह जाता,
कितने जीवों को शरण,करता यह उद्धार है।।
सूखा पड़ता जब कभी, त्राहि त्राहि करते हैं,
गहरा पानी देखकर, हर जन जीवन डरता है।
गंगा का जल पूजा जाये,अमृत सा कहलाए,
प्रदूषित जल बन जाए,तो मौत का आधार है।।
***डा. होशियार सिंह यादव,कनीना
विश्व रिकार्डधारक, महेंद्रगढ़, हरियाणा****


No comments:
Post a Comment