शरद पूर्णिमा
16 कलाओं का चंद्रमा,दे रहा आवाज,
शरद पूर्णिमा के चांद में, भरे हुये राज।
दर्शन जरूर कर लो,ऊर्जा तन भर जाए,
सर्दी के मौसम में, स्वास्थ्य सुख पाये।
चांद के प्रकाश में, खीर बनाकर रखो,
सुबह खाली पेट, प्रसाद रूप में चखो।
पा लेना आशीर्वाद,गुरु,बुजुर्ग और संत,
कष्टों में राहत मिले,नहीं हो जल्द अंत।।
***डा. होशियार सिंह यादव,कनीना
विश्व रिकार्डधारक,महेंद्रगढ़,हरियाणा*
लूट
दीपावली पर्व आ गया, मच गई है लूट,
नकली माल बिक रहा, कहते भारी छूट।
मिठाई घटिया बिकेंगी,प्रशासन बना मौन,
जहर जमकर खाएंगे, रोके जहर को कौन।
आनलाइन ठगी चले, मानवता जाये भाग,
यूं ही चलता देश में, कितने अलापते राग।
भ्रष्ट लोग, भ्रष्ट अधिकारी आंखें लेते फेर,
पैसे पाकर लोग तो, मारकर जन करे ढेर।।
***डा. होशियार सिंह यादव,कनीना
महेंद्रगढ़, हरियाणा-9306300700


No comments:
Post a Comment