Monday, October 27, 2025

 
                     शमशान



मां बाप की कद्र नहीं
वो घर शमशान हो जाता है,
ऊंची आवाज औरत की
वो नरक के द्वार ले जाता है।
जहां मांस मदिरा पीते हैं
उस जगह पाप भर जाता है,
नियम कानून भंग करता
वो जन आतंकी बन जाता है।।
डा. होशियार सिंह यादव,कनीना
जिला-महेंद्रगढ़,हरियाणा*****

    छठ पूजा
अपार श्रद्धा दिखाई पड़ती,
छठ पूजा का पर्व निराला।
गोता लगाते अघ्र्य देते जब,
ध्यानमग्र बनके मतवाला।।
नर -नारी व्रत कर रहे अब,
28 अक्टूबर को होगा पूरा।
भक्ति जिसमें भरी अपार है,
सपना कभी रहे ना अधूरा।।
***डा. होशियार सिंह यादव
कनीना,महेंद्रगढ़,हरियाणा**

No comments: